Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • महंगी बिजली दर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महंगी बिजली दर के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

Abhinesh Pandey November 4, 2025

 

*पानी हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारी, उत्पादन हमारा तो बिजली महंगी क्यों?आप*

 

*अत्यधिक महंगी बिजली जनता का शोषण और पूँजीपतियों कों लाभ देने का सरकारी षड्यंत्र- आप*

 

रायपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा बिजली दर की वृद्धि के विरोध में छत्तीसगढ़ के हर जिले में आज 4 नवम्बर 2025 को धरना प्रदर्शन किया। वहीं रायपुर में नलघर चौक में धरना प्रदर्शन किया गया।आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार आम जनता की परेशानी को नज़र अंदाज कर रही है छत्तीसगढ़ की जनता अनाप शनाप बिजली के बिलों से त्रस्त हो चुकी है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा जनता को हो रही इन परेशानियों पर आज विशाल धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर/एसडीएम के द्वारा कर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन सौंपा गया है।

प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया, मुख्य प्रवक्ता ) सूरज उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक बिजली सरप्लस राज्य है, आम जनता को सस्ती बिजली मिलने के बजाय बिजली महँगी करना समझ से परे है। कहा जा रहा है कि वितरण कंपनी को घाटा हो रहा था इस कारण बिजली दर बढ़ाई गयी है।

सरकार जानबूझकर गलत डाटा पेश कर रही है सरकार भ्रष्टाचार कर रही है निजी उद्योगपतियों से बिजली खरीदने का और उनको फायदा पहुँचाने की नीति है।सरकार वितरण कंपनी की लागत कम करें। पानी हमारा, कोयला हमारा, जमीन हमारा, उत्पादन हमारा तो रेट ज्यादा क्यों?सरकार लाइन लॉस 15-20% बताती है जबकि 3% से ज्यादा लाइन लॉस नहीं होता है। वहीं बड़े-बड़े व्यापारियों का, नेताओं का करोड़ों बिजली बिल बकाया है। उनसे वसूली ना कर सरकार गरीब लोगों को परेशान कर रही है। बिल में हर माह ऊर्जा प्रभार के साथ अनेक गैरजरुरी चार्ज लिए जातें हैं। विद्युत कंपनी छत्तीसगढ़ की जनता की जेब काटने का काम कर रही है।

प्रदेश संगठन महासचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा आज 4 नवम्बर 2025 को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के जरिये इस बिजली दर वृद्धि का विरोध करती है। पार्टी द्वारा पूर्व में भी 3 जुलाई 2025 को बढ़ी हुई बिजली दरों पर सरकार को ज्ञापन दिया था और धरना प्रदर्शन किया था किन्तु सरकार ने अब तक मांग नहीं मानी इसलिए आम आदमी पार्टी सरकार से पुनः मांग है कि आम जनता के हितों को देखते हुए यह बढ़ी हुई बिजली दर कम करे।

प्रदेश ओ बी सी विंग अध्यक्ष मुन्ना बिसेन, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा प्रदेश एस सी विंग अध्यक्ष परमानन्द जांगड़े,प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान और रायपुर जिलाध्यक्ष नवनीत नन्दे ने संयुक्त रूप से कहा कि यदि सरकार बढ़ी हुई बिजली दर को वापिस नहीं लेती है तो आने वाले समय में आम आदमी पार्टी आम जनता के हितों के लिए इससे भी बड़ा आंदोलन पूरे प्रदेश में करेगी।

आज के धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से सूरज उपाध्याय (प्रदेश महासचिव मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता), उत्तम जायसवाल (प्रदेश संगठन महासचिव ), मुन्ना बिसेन (ओ.बी.सी. विंग प्रदेश अध्यक्ष), मिहिर कुर्मी (प्रदेश मीडिया प्रभारी), इमरान खान (प्रदेश अध्यक्ष यूथ विंग), संतोष कुशवाहा (प्रदेश सचिव), तेजेन्द्र टोडेकर (प्रदेश संगठन मंत्री), नंदन सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष), विजय झा (कर्मचारी विंग प्रदेश अध्यक्ष), परमानंद जांगड़े (प्रदेश अध्यक्ष एस.सी. विंग), रघुराज सिंह ठाकुर (प्रदेश अध्यक्ष आर.टी.आई. विंग), दुर्गा झा (प्रदेश उपाध्यक्ष महिला विंग), कलावती मार्को (संयुक्त सचिव), सुरेन्द्र बिसेन (प्रदेश संयुक्त सचिव), संजय गुप्ता (प्रदेश सचिव आर.टी.आई. विंग), नौशाद अली (प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक विंग), अज़ीम खान (लोकसभा अध्यक्ष), सागर क्षीर सागर(लोकसभा संगठन मंत्री), पुनारद निषाद (लोकसभा महासचिव), पवन सक्सेना, नरेंद्र ठाकुर (जिला महासचिव), विकास दास मानिकपुरी (जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग), शिवकुमार शर्मा (जिला कोषाध्यक्ष), मिथलेश साहू (प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी), सनोज़ दास, लाल बाबू, रिजवान शरीफ,मोहम्मद कासीब, अनुषा जोसेफ, परमजीत कौर, कर्मजीत कौर, अबीदा खान, बलवंत सिंह, रेवाराम देवांगन, डॉ. विजय देवांगन, प्रशांत यादव, मोहन चक्रधारी, मास्टराम साहू, खोमेश सिन्हा, कनेश्वर विषेन, रघुनाथ यादव, विनोद चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम जनता उपस्थित थे।

*मिहिर कुर्मी*

*प्रदेश मीडिया प्रभारी*

*आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़*

*8461830001*

Post navigation

Previous सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी – ईमानदारी और पारदर्शिता के लिए शिक्षा
Next Chief Minister Vishnu Deo Sai Expresses Deep Grief Over Train Accident Near Bilaspur

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में एआई-संचालित पुस्तकालय परिवर्तन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का सफल समापन

June 21, 2026
संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.