*आम आदमी पार्टी ने 21 राज्यों लिए नियुक्त किया सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर,छत्तीसगढ़ में अन्यतम शुक्ला को मिली जिम्मेदारी*
रायपुर, 13 सितंबर 2026।आम आदमी पार्टी ने देशभर में अपने संगठन और डिजिटल उपस्थिति को अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 21 राज्यों के लिए नए सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटरों की नियुक्ति की है। जिसके तहत छत्तीसगढ़ से अन्यतम शुक्ला पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य का सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। अन्यतम शुक्ला वर्तमान में छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम रहे हैं। पार्टी के अभियानों को जनता तक डिजिटल माध्यमों से सटीक और प्रभावशाली ढंग से पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही है। इस नई जिम्मेदारी के मिलने के बाद, अन्यतम शुक्ला अब छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तर का कार्यभार संभालने के साथ-साथ पार्टी की राष्ट्रीय सोशल मीडिया टीम के कार्यों में भी अपना सहयोग और योगदान देंगे।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए अन्यतम शुक्ला ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उसके लिए मैं दिल से आभारी हूँ। आज के दौर में सोशल मीडिया जनता की आवाज़ और सरकार की नीतियों के सच को सामने लाने का सबसे सशक्त माध्यम है। छत्तीसगढ़ के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी विचारों और अरविंद केजरीवाल जी की गारंटी को हर नागरिक तक पहुँचाने के लिए हमारी टीम पूरी ईमानदारी से काम करेगी।”
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के सभी प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अन्यतम शुक्ला को इस नई और बड़ी जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मिहिर कुर्मी
प्रदेश मीडिया प्रभारी
आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़
8461830001


