Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली विशाल आक्रोश रैली
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में निकली विशाल आक्रोश रैली

Abhinesh Pandey December 3, 2024

*माननीय राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन, चिन्मय प्रभु की बिना शर्त रिहाई सहित बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग*

रायपुर। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे इस्लामिक अत्याचार के विरोध में सनातन हिंदू पंचायत रायपुर के तत्वाधान में मंगलवार को दोपहर दो बजे मरीन ड्राइव से विशाल आक्रोश रैली निकाली गई एवं माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न हिन्दू संगठनों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना जी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में निवासरत हिन्दूओं के साथ लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। हिन्दू संतों को गिरफ्तार कर उनके साथ अमानवीय कृत्य किया जा रहा है, पूजा स्थलों तथा मंदिर आदि पर इस्लामिक कट्टरपंथी निरंतर हमले कर रहे हैँ। इन घटनाक्रमों से भारत समेत सम्पूर्ण विश्व में रह रहे हिन्दूओं में आक्रोश व्याप्त है। सनातन हिंदू पंचायत रायपुर सहित तमाम हिन्दू संगठनों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मध्य क्षेत्र के संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रदर्शन कर मरीन ड्राइव से विशाल आक्रोश रैली निकाली तथा जिला प्रशासन के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में भारत और बांग्लादेश के लाखों हिंदुओं के आध्यात्मिक मार्गदर्शक चिन्मय प्रभु की बिना शर्त रिहाई, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़ी निंदा करने और रोकथाम लगाने, बांग्लादेश में मंदिरों का विध्वंस रोकने, महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाने, हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के इंतजाम करने, विस्थापित परिवारों का पुनर्वास करने, मानवाधिकार संगठनों, संयुक्त राष्ट्र संघ और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप तथा बांग्लादेश के साथ कूटनीतिक वार्ता कर समाधान करने की मांग की गई है। इस अवसर पर विभन्न हिन्दू संगठनों, छत्तीसगढ़ बंग समाज, विश्व हिन्दु परिषद, रायपुर, छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स, गायत्री परिवार सहित सनानत हिन्दू पंचायत रायपुर के पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Post navigation

Previous आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर सेमिनार…आईसीएआई और मैट्स यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में
Next महाप्रभु जगन्नाथ के प्रति जितना स्नेह ओडिशा के लोगों में है उतना ही अनुराग छत्तीसगढ़ में भी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Recent Posts

  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026
20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.