Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ‘एक शाम खाटूवाले के नाम‘ का रविवार को होगा भव्य आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

‘एक शाम खाटूवाले के नाम‘ का रविवार को होगा भव्य आयोजन

Abhinesh Pandey February 23, 2024

 

प्रसिद्ध गायक श्याम भक्ति रस से करेंगे सराबोर 

रायपुर। मुरली मनोहर श्याम की भक्ति में एक बार फिर से शहरवासियों को सराबोर कर झूमने का अवसर मिलने वाला है। एक श्याम खाटूवाले के नाम से भक्तिमय संध्या का आयोजन रविवार 25 फरवरी को शाम सवा पांच बजे से अमर मैरिज पैलेस, सड्डू में किया जा रहा है। इस अवसर पर खाटू श्याम बाबा के दरबार को विशेष श्रृंगार कर सजाया जा रहा है जो पूरी तरह से आकर्षक फूलों से सजा होगा। जिसके लिए कोलकाता से आए खास कारीगरों द्वारा विशेष साजसज्जा की तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में राजस्थान के शिखर जिले के मुख्य मंदिर के श्री श्याम मंदिर कमेटी के ट्रस्टी श्री मानवेंद्र चैहान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कमेटी प्रमुख मनीष अग्रवाल ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से हमारे आराध्य खाटू श्याम की भक्ति में रमने के लिए हम ये आयोजन करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी श्याम भजनों के माध्यम से भक्तों को आल्हादित करने के लिए श्याम जगत के प्रसिद्ध गायकों का आगमन होगा। इस सुरमई भक्ति संध्या कार्यक्रम में दिल्ली, जयपुर, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के श्याम भजन गायक शामिल होंगे। जिसमें प्रसिद्ध गायक संजय मिततल, संजू शर्मा, रवि बैरिवाल, रजनी राजस्थानी, रेशमी शर्मा, अभिषेक शर्मा, विनय अग्रवाल, सुरेश राजस्थानी, श्रीभगवान दीक्षित अपनी भक्ति रचनाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से भक्तों को सराबोर करेंगे।

Tags: श्याम खाटूवाले

Post navigation

Previous चेम्बर के आजीवन सदस्यता प्रमाण पत्र एवं परिचय पत्र वितरण हेतु टीम का हुआ गठन
Next पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल की उपस्थिति में पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के बीच हुआ एमओयू

Related Stories

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

You may have missed

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.