Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू संगम में दिखेगी सामाजिक समरसता की झलक, मुख्य वक्ता होंगे डॉ मोहन भागवत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघ शताब्दी वर्ष पर हिंदू संगम में दिखेगी सामाजिक समरसता की झलक, मुख्य वक्ता होंगे डॉ मोहन भागवत

Abhinesh Pandey December 30, 2025

 

 *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत का होगा उद्बोधन* 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन के विषयों के साथ समाज में जागरण एवं लोगों की सक्रिय सहभागिता के साथ कार्यों को गति दे रहा है. इसी क्रम में 31 दिसंबर 2025 बुधवार को हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम रायपुर के अभनपुर के सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम में आयोजित होगा. हिन्दू सम्मेलन में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूजनीय सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी 30 दिसंबर को तीन दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंच चुके हैँ. वह 1 जनवरी 2026 तक छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे. अपने प्रवास के दौरान वह हिन्दू सम्मेलन को संबोधित करने के साथ सद्भाव बैठक, युवा कार्यकर्ता सम्मेलन में समाज के प्रबुद्ध जन, युवाओं से संवाद भी करेंगे. बुधवार को आयोजित हिन्दू सम्मेलन में डॉ मोहन भागवत जी मुख्यवक्ता एवं मुख्य अतिथि पूज्य गुरुदेव राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी होंगे. कार्यक्रम दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक सम्पन्न होगा.

संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर्व के मौके पर देशभर में मंडल, बस्ती एवं नगर स्तर पर पथसंचलन का आयोजन किया. इसी प्रकार नवंबर माह में वृहद गृह संपर्क कार्यक्रम संचालित किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने परिवारों में संपर्क कर पंच परिवर्तन के विषय में लोगों की सहभागिता का आह्वान किया. इसी क्रम में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें संपूर्ण हिन्दू समाज के लोग सहभागी होंगे.

यहां उल्लेखनीय है कि विजयादशमी 2025 से आगामी विजयादशमी पर्व 2026 तक संघ शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है. इस दौरान संघ के स्वयंसेवक समाज जीवन से जुड़े विभिन्न कार्य एवं गतिविधियों को और भी प्रभावी रूप से जन-जन तक लेकर जाएंगे.

Post navigation

Previous महाराजबंध तालाब से 50 ट्रक कचरा बाहर — ग्रीन आर्मी का तालाब सफाई अभियान
Next PM-JANMAN के तहत छत्तीसगढ़ को मिली 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स की सौगात

Related Stories

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 6, 2026
लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, भरथरी गाथा ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, भरथरी गाथा ने बांधा समां

September 6, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद

September 6, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, भरथरी गाथा ने बांधा समां
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद
  • कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

You may have missed

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 6, 2026
लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, भरथरी गाथा ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

लोकधुनों और लोकनृत्यों से सजा ‘लोकरंग पर्व’, भरथरी गाथा ने बांधा समां

September 6, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद

September 6, 2026
कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.