Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • खाद्य सचिव ने राजनांदगांव स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का किया निरीक्षण
  • छत्तीसगढ़

खाद्य सचिव ने राजनांदगांव स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का किया निरीक्षण

Abhinesh Pandey January 16, 2022

स्टेक प्लान, चावल की गुणवत्ता एवं रैंक प्वांईट के संबंध में ली जानकारी
राईस मिलर्स को धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश

रायपुर, 16 जनवरी 2022

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण  विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने आज राजनांदगांव स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालक खाद्य श्री अभिनव अग्रवाल, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा एवं भारतीय खाद्य निगम के महाप्रबंधक श्री बखबाल बीर सिंग उनके साथ थे।
सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा ने भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में स्थान एवं स्टेक के संबंध में जानकारी लेते हुए स्टेक प्लान, जमा चावल की गुणवत्ता एवं रैंक प्वांईट का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान चावल की गुणवत्ता सही पायी गई। उन्होंने डोंगरगढ़ स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के अतिरिक्त गोदाम को भारतीय खाद्य निगम को फिलहाल दिये जाने के निर्देश दिए, ताकि राईस मिलर्स द्वारा चावल जमा किए जाने में सुविधा हो।
सचिव श्री वर्मा ने जिले के राईस मिलर्स को समर्थन मूल्य में उपार्जित धान का उठाव तथा कस्टम मिलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मिलर्स को भारतीय खाद्य निगम एवं नागरिक आपूर्ति निगम में तेजी से चावल जमा करने कहा। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि जिले में 602269 मीट्रिक टन धान समर्थन मूल्य में उपार्जन किया गया है। संग्रहण केन्द्रों में 134195 मीट्रिक टन धान का उठाव तथा राईस मिलर्स द्वारा समितियों से 112166 मीट्रिक टन धान का  उठाव किया गया है। जिसके विरूद्ध राईस मिलर्स द्वारा भारतीय खाद्य निगम में 18700 मीट्रिक टन चावल तथा नागरिक आपूर्ति निगम में 12370 मीट्रिक टन चावल जमा किया गया है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अरूण वर्मा, जिला विपणन अधिकारी श्री गजेन्द्र राठौर, सहायक खाद्य अधिकारी श्री भुनेश्वर चेलक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous सभी पात्र लोगों को मिलेगा आवास योजना का लाभ – कृषि मंत्री रविंद्र चौबे
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत घाटपदमूर में उचित मूल्य दुकान सह गोदाम का भूमिपूजन किया

Related Stories

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

You may have missed

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

August 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.