Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बनाने स्वास्थ्य के आंकड़ों को लेकर झूठ बोल गए प्रधानमंत्री मोदी- सुरेंद्र वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बनाने स्वास्थ्य के आंकड़ों को लेकर झूठ बोल गए प्रधानमंत्री मोदी- सुरेंद्र वर्मा

Abhinesh Pandey September 14, 2023

 

मोदी राज में आयुष्मान घोटाला, भूपेश सरकार में 25 लाख तक स्वास्थ्य सहायता

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर/14 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी सिकल सेल छत्तीसगढ़ के ओबीसी वर्ग के कुछ जातियों में पाया जाता है ना कि आदिवासियों में। छत्तीसगढ़ में सिकल सेल के खिलाफ जंग भूपेश सरकार लड़ रही है। प्रत्येक जिला अस्पतालों को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया गया है, सभी 146 ब्लाक के अस्पतालों में भर्ती की सुविधा चालू की गई है, छत्तीसगढ़ के 69 लाख परिवार डॉक्टर खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के दायरे में है जिसके अंतर्गत 21 लाख 12 हजार मरीजों का उपचार किया गया है। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत चिन्हित बीमारियों के इलाज के लिए 25 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाला छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य। वनांचल और दूरस्थ क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मोहल्ला क्लीनिक, विभिन्न तरह की जांच सुविधा के लिए हमर लैब की स्थापना स्थापन कर 50 तरह की जांच की सुविधा है। भूपेश सरकार में हमर अस्पताल योजना के अंतर्गत सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ओपीडी 42 तरह की जांच और 150 तरह की दवाइयां निशुल्क दी जा रही है। छत्तीसगढ़ के 26 जिला अस्पतालों में किडनी के मरीजों को निशुल्क डायलिसिस की सुविधा है। भूपेश सरकार में विगत 3 वर्ष में छत्तीसगढ़ में मातृत्व मृत्यु दर में 22 परसेंट की गिरावट आयी है। केंद्र सरकार के परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश के 61 अस्पतालों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक प्रमाण पत्र प्रदान किया है। दुखद है कि देश के प्रधानमंत्री पद की गरिमा के विपरीत आज़ छत्तीसगढ़ आकार झूठ बोल गए और अपनी नाकामी पर परदेदारी करने सेवा, समर्पण, छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान और समृद्धि के प्रतीक भूपेश सरकार पर झूठे आरोप मढकर चले गए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि मोदी सरकार का आयुष्मान घोटाला सर्वविदित है। हाल ही में कैग रिपोर्ट में उजागर हुआ है कि मोदी राज में आयुष्मान भारत के नाम पर घपले घोटाले हुए हैं। निजी अस्पतालों को फ्रॉड और संदिग्ध ट्रांजेक्शन मोदी सरकार के संरक्षण में हुआ है। 10 लाख लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन तीन मोबाइल नंबर पर और वह भी ऐसे नंबर जो रजिस्टर्ड ही नहीं था। मरे हुए व्यक्तियों के इलाज के नाम पर पैसे निकाले गए। स्वास्थ्य सेवा के नाम पर भी मोदी राज में केवल कमीशन कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार हो रहा है। 15 साल रमन राज में कुपोषण, एनीमिया और मलेरिया से होने वाली मौत ही छत्तीसगढ़ की पहचान हुआ करती थी। भूपेश सरकार में ढ़ाई लाख से अधिक बच्चे कुपोषण से बाहर आए हैं, लाखों महिलाएं एनीमिया मुक्त हुई है। रमन सरकार के दौरान 2018 में छत्तीसगढ़ में मलेरिया परजीवी सूचकांक 2.63 था जो वर्तमान में घटकर मात्र 0.92 प्रतिशत हो गई है, अर्थात तीन गुना कमी भूपेश सरकार की मलेरिया मुक्त अभियान का परिणाम है। भूपेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए छत्तीसगढ़ में 4890 हेल्थ एंड वेलनेश सेंटर संचालित कर रही है। 2674 चिकित्सा अधिकारी 480 विशेष चिकित्सकों की नियुक्ति, 4000 चिकित्सा विशेषज्ञ, पैरामेडिकल स्टाफ, तकनीशियन और सहायक कर्मचारी की भर्ती की गई है। छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बरगलाए जाने के चलते देश के प्रधानमंत्री ने भूपेश सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता को मिल रही सहूलियतों का मजाक उड़ाया है। भूपेश पर भरोसी की सरकार के खिलाफ़ एक बार फिर भाजपा झूठ के सहारे चुनावी माहौल बनाने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।

 

Post navigation

Previous कैट के द्वारा 24 सितम्बर को स्वस्थ व्यापारी – स्वस्थ व्यापार के तहत निःशुल्क विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन – अमर पारवानी
Next भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का जशपुर दौरा, परिवर्तन यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.