Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सिटी बस न चला पाने वाले रोक रहे हैं रेल – भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सिटी बस न चला पाने वाले रोक रहे हैं रेल – भाजपा

Abhinesh Pandey September 13, 2023

 

*भाजपा शासनकाल में बस्तर ने पहली बार देखी रेल*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*छत्तीसगढ़ में रेल सुविधाओं के उन्नयन के लिए मोदी सरकार ने दिए हैं 23 हजार 532 करोड़*

*इस वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ के लिए 6 हजार करोड़ का आवंटन

रायपुर। भाजपा सांसद सुनील सोनी, संतोष पाण्डेय, मोहन मंडावी ने कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन को कांग्रेस की निरी मूर्खता करार देते हुए कहा कि रेल सुविधा की मांग करने के लिए कांग्रेस ही रेल रोककर जनता को परेशान कर सकती है। जो लोग सिटी बस नहीं चला पा रहे वे रेल के लिए आंदोलन करने चले हैं। भ्रम फैलाना कांग्रेस का राष्ट्रीय चरित्र है। छत्तीसगढ़ में यह काम अब तक भूपेश बघेल कर रहे थे, अब उनके कठपुतली अध्यक्ष दीपक बैज भी इसमें शामिल हो गए। दीपक बैज एक सांसद भी हैं तो उन्हें यह अच्छी तरह ज्ञात है कि छत्तीसगढ़ को मोदी सरकार ने रेलवे सुविधाओं के क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ क्या क्या दिया है। रेल सुविधाओं के विकास, विस्तार और संरक्षा के लिए जो काम भारतीय रेल कर रही है, वह जनता की सुविधा के लिए ही है। जनता की सुरक्षा के लिए है। कांग्रेस ने 50 साल में रेलवे को पटरी से उतार कर रखा। यात्री सुविधाओं से वंचित रखा। छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में भाजपा की सरकार में ही रेल पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का कायाकल्प हो रहा है। छत्तीसगढ़ को मोदी सरकार ने जितनी रेल सुविधा उपलब्ध कराई है, कांग्रेस दशकों में भी इसकी चौथाई यात्री रेल सेवा उपलब्ध नहीं करा सकी। कांग्रेस अपने जमाने की रेलों का स्मरण करे और आज की भारतीय रेल को देखे। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए रेलवे क्षेत्र में इस वित्त वर्ष में 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया।
भाजपा सांसद सुनील सोनी, संतोष पाण्डेय, मोहन मंडावी ने कहा कि 2009 से 2014 के केंद्र में कांग्रेस काल के दौरान छत्तीसगढ़ को सालाना केवल ₹ 311 करोड़ आवंटित किये जाते थे। परंतु 2023-24 में रेल बजट में छत्तीसगढ़ के लिए ₹ 6,008 करोड़ आवंटित किये गये हैं। यह 2009 से 2014 तक के वर्षों के दौरान किए गए आवंटन की तुलना में 19 गुना अधिक है। इसके अलावा, 2014 से लेकर 2022 तक 147 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइनें बिछाई गई और 472 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइनों का दोहरीकरण एवं तिहरीकरण भी इस बीच हो चुका है। यानि 2009-2014 में एक भी नई रेल लाइन ना बनने के बाद 2014-22 के बीच हर साल औसतन 18 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइनें बिछाई गई और 2009-14 के औसतन 19 किलोमीटर के मुकाबले 2014-22 के बीच औसतन 59 किलोमीटर लाइन का दोहरीकरण एवं तिहरीकरण किया गया। दल्लीराजहारा रावघाट नई रेल लाइन, खरसिया- घरमजयगढ़ नई लाइन, बिलासपुर- उरकुरा तीसरी लाइन, दुर्ग-राजनांदगांव तीसरी रेल लाइन, अनूपपुर-बिलासपुर दोहरीकरण, बिलासपुर-झारसुगड़ा तीसरी रेल लाइन और चौथी रेल लाइन और पेंडरा रोड-अनूपपुर तीसरी रेल लाइन जैसी परियोजनाओं का समापन हो चुका है। इसके अतिरिक्त ₹ 23,532 करोड़ लागत की 1,214 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाने और ₹4,953 करोड़ की लागत की 651 किलोमीटर लंबी लाइनों का दोहरीकरण एवं तिहरीकरण करने की परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है।

 

Post navigation

Previous भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कहा : भूपेश सरकार के दावों की पोल फिर काँकेर में खुली है, केवल भृत्य के हर एक पदों के लिए लगभग 2200 आवेदन जमा हुए हैं
Next रायगढ़ में मोदी की विशाल जनसभा में जुटेंगे लाखों लोग- भाजपा

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.