Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अपने साल भर के बचे कार्यकाल में कहां-कहां से इंडिया हटायेंगे मोदी? – दीपक बैज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अपने साल भर के बचे कार्यकाल में कहां-कहां से इंडिया हटायेंगे मोदी? – दीपक बैज

Abhinesh Pandey September 6, 2023

 

*जनता के आक्रोश को देखते हुये इंडिया-भारत विवाद पर बैकफुट पर आये मोदी*

रायपुर/06 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि इंडिया गठबंधन से मोदी और भाजपा इतने भयभीत हो चुके हैं कि देश का ही नाम बदलने की सोच रहे हैं। अंग्रेजों की मुखबिरी करने और ₹60 पेंशन पाने वाले लोग आज इंडिया शब्द को गुलामी का प्रतीक बता रहे हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार इंडिया का नाम बदलकर भारत रखने में 14304 करोड़ का अनुमानित खर्च आ सकता है। राजनैतिक दुर्भावना के कारण इतनी बड़ी राशि का अपव्यय भाजपा कि गिरी हुई मानसिकता को दर्शाता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि अगर इंडिया नाम में बदलाव किया जाता है तो कई संस्थानों और संगठनों का नाम बदलना पड़ेगा। अगर नाम में बदलाव हुआ तो ISRO, IAS, IPS, IIT,IIM, AIIMS, SBI IRS, IFS, RBI, FCL, SAIL, IOC, NHAI एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया, इंडियन रेल्वे, आल इंडिया रेडियो, इंडियन नेवी, इंडियन आर्मी आदि सभी के नाम से इंडिया हटाना पड़ेगा और यहां तक की भारतीय करेंसी पर से भी इंडिया शब्द हटाना पड़ेगा जिसके लिये फिर से एक बार नोटबंदी करनी होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा खुद इंडिया शाइनिंग, मेक इन इंडिया जैसे नारे दिए हैं, क्या भारतीय जनता पार्टी उसमें ही बदलाव करेगी ?देश की जनता गर्व से कहती है कि आई लव माय इंडिया क्या मोदी भारतीय जनता के दिल में बसे इंडिया को हटा सकेंगेे?

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस मूर्खतापूर्ण कदम के कारण जनता में भयंकर आक्रोश उत्पन्न हुआ है। इस आक्रोश को देखते हुए मोदी ने अपने मंत्रियों को इस विषय पर बयान देने और विवाद में पड़ने से बचने का निर्देश दिया है। भाजपा के इस बिना सिर पैर के कदम से यह स्पष्ट हो चुका है कि वह इंडिया गठबंधन से बुरी तरह सहमी हुई है। इस कदम से यह भी स्पष्ट हुआ है कि भारतीय जनता पार्टी देश विरोधी है और सत्ता के सामने उसके लिए देश कोई मायने नहीं रखता।

Post navigation

Previous महादेव कावरे नए आबकारी सचिव
Next अनुराग महतो को मिली प्रदेश कांग्रेस मे बड़ी जिम्मेदारी

Related Stories

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026
Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026

Recent Posts

  • अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

You may have missed

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अनावश्यक 10 करोड़ के रीजेंट की खरीदी क्यों की गयी, अंबेडकर अस्पताल का निर्माण टेंडर क्यों अटका है – आम आदमी पार्टी

June 28, 2026
Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Diamond Mining Preparations Gain Momentum in Chhattisgarh: NCL Board Approves Large-Diameter Drilling at Baloda-Belmundi Diamond Block

June 27, 2026
किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने लगाई जनचौपाल

June 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने की सौजन्य मुलाकात

June 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.