*राष्ट्रीय नेतृत्व ने तय किए संभाग प्रभारी किशनगंज विधायक दिलीप जयसवाल ने ली बैठक*
रायपुर।
भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश , संभाग , और विधानसभा स्तरीय प्रभारियों की नियुक्तियां कर छत्तीसगढ़ प्रवास में भेजा गया है इसी कड़ी में आज रायपुर संभाग के लिए प्रभारी के रूप में बिहार के किशनगंज से विधायक दिलीप जयसवाल की नियुक्ति की है श्री जयसवाल ने आज प्रथम बार अपना प्रवास रायपुर में किया रायपुर शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने उनका स्वागत जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में किया जहां जिला भाजपा सहित अन्य सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों की बैठक आहूत की गई थी ,
दिलीप जयसवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों से परिचयात्मक चर्चा की एवं आगामी चुनाव के प्रति अपना सभी को उचित दिशानिर्देश दिए उन्होंने पदाधिकारियों द्वारा किए गए स्वागत हेतु सबका अभिवादन करते हुए कहा की आप सभी की लगभग सत प्रतिशत उपस्थिति से संतोष की अनुभूति हुई की मुझे भाजपा के सक्रिय संभाग का प्रभार सौंपा गया है मुझे आत्मविश्वास आ गया की हम रायपुर संभाग में सफलतम परिणाम लायेंगे जिस हेतु हमे आज से ही मेहनत शुरू करनी चाहिए निश्चित तौर पर आप सभी राजधानी के सक्रिय पदाधिकारी है यह आपकी उपस्थिति बताती है परंतु अब हमे चुनावी मोड पर आकर कार्य करने की आवश्यकता है जिस प्रकार हमे राष्ट्रीय नेतृत्व ने संभाग प्रवास का दायित्व सौंपा है हम सभी पदाधिकारियों को शक्तिकेंद्र , बूथ और पन्ना प्रमुखों के यहां लगता प्रवास और संपर्क बनाएं रखना है संभाग में सफलतम परिणाम हेतु हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना है हर मोर्चा प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियां बेहद महत्वपूर्ण है जब गाड़ी के सभी पहिए एकसाथ कार्य करेंगे तभी गाड़ी संतुलित गति में दौड़ेगी आप सभी से भेंट करने के पश्चात आश्वस्त हूं की एक मजबूत , कर्मठ और सक्रिय टीम के साथ कार्य कर उसको सफलतम परिणाम में बदलने में हमे सफलता हासिल होगी उन्होंने कहा किशनगंज निर्वाचन क्षेत्र जहां से मुझे चुना गया है वह आधे से भी अधिक अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र है परंतु विगत 3 बार से वहां की जनता का विश्वास मेरे साथ है और हम निश्चित तौर पर इस मिथक को भी तोड़ने में कामयाब रहेंगे जिसमे कहा जाता है की अल्पसंख्यक भाजपा को मतदान नही करते ।
जयंती पटेल ने नवनियुक्त संभाग प्रभारी पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया और कहा की मैं आपको पूरी शहर जिला भाजपा की तरफ से आश्वस्त करता हूं की हम आपके दिशनिर्देशो का अक्षर सह पालन करेंगे और संगठन के लिए अपना पूर्ण योगदान देकर सफल परिणाम लाने में अपनी महती भूमिका निभाएंगे ।
जिला भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आहूत महत्वपूर्ण बैठक में विशेष रूप से खूबचंद पारख , किशोर महानंद , सच्चिदानंद उपासने , नंदकुमार साहू , राजीव अग्रवाल , सत्यम दुवा , रमेश ठाकुर , ओंकार बैस, अशोक पाण्डेय , गोवर्धन खंडेलवाल , सुरेंद्र पाटनी, मिर्जा एजाज बेग , शैलेंद्रि परगनिहा , मनीषा चंद्राकर , ललित जयसिंग , आशु चंद्रवंशी , श्यामा चक्रवर्ती , खेमकुमार सेन , संजय तिवारी , अकबर अली , तुषार चोपड़ा , अमित मैशरी , राजेश पाण्डेय , जितेंद्र गोलछा , राजीव मिश्रा , हरीश ठाकुर , सोनू सलूजा , वंदना राठौड , तोषण साहू , राजीव चक्रवर्ती , गज्जू साहू , विक्रम ठाकुर , सुनील चौधरी , बसंत बाघ , गोविंदा गुप्ता सभी 16 मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
