Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • राष्ट्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा की रायपुर एवं दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय पदाधिकारी की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा की रायपुर एवं दुर्ग संभाग स्तरीय बैठक संपन्न

Abhinesh Pandey August 5, 2023

 

*कांग्रेस सरकार ने शराब से अवैध उगाही करने के लिए कई परिवारों को तोड़ा है-राष्ट्रीय महामंत्री निशा सिंह*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मिलकर कार्य करेगी महिला मोर्चा – शालिनी राजपूत*

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की रायपुर एवं दुर्ग संभाग की संभाग स्तरीय बैठक आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि हमें राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए कार्यों को बूथ स्तर तक जाकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन के द्वारा महिला मोर्चा चुनाव समिति बनाई गई है जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री इंदु गोस्वामी को प्रभारी एवं आरती सिंह एवं स्मिता बरुवा को सह प्रभारी बनाया गया है।

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री निशा सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए वादों को अभी तक पूरा नहीं कर पाई है। महिला स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफ करने का वादा करने वाली कांग्रेस ने पौने 5 साल बीत जाने के बाद भी महिला स्व सहायता समूह की बहनों का कर्ज माफ नहीं किया है। छत्तीसगढ़ में शराब को घर घर पहुंचा कर प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कई परिवारों को तोड़ा है और यह सब केवल उसने शराब से अवैध उगाही करने के लिए किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की महिलाएं अपने साथ हुए धोखाधड़ी के लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अवश्य सबक सिखाएगी ।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा महिला मोर्चा चुनावी बिगुल फूंक चुकी है। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश सरकार के द्वारा किए गए वादाखिलाफी को लेकर एवं प्रदेश सरकार की अव्यवस्थित कार्यप्रणाली को लेकर घर घर जाकर प्रदेश सरकार की नाकामी को उजागर करेगी। पवित्र गंगाजल की सौगंध खाकर देश में पूर्ण शराबबंदी का वादा करने वाली प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी करने के बजाय 2000 करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया है। जिसके विरोध में भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में आंदोलन भी किया। केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना का लाभ भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता को नहीं दिया।
भाजपा महिला मोर्चा की चुनाव प्रभारी स्मिता बरुआ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें केंद्र सरकार की केंद्रीय योजनाओं के बारे में जन जन तक पहुंचाना है और केंद्रीय योजनाओं के लाभ को हर जन को मिले इस दिशा में कार्य करना है। केंद्र की सरकार ने महिलाओं के उत्थान एवं विकास के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की है और इसका लाभ भी छत्तीसगढ़ की महिलाये प्राप्त कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा चुनाव सह प्रभारी आरती सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को एक नई पहचान दिलाई है। दुनिया में भारत का वर्चस्व कायम किया है। आज हमें एक ऐसा नेतृत्व मिला है जिसने भारत का परचम पूरी दुनिया में लहराया है। उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जब पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा भाव से लोगों को मुफ्त में अनाज, दिया गया ताकि कोई गरीब व्यक्ति भूखा ना सोए। देश में निर्मित वैक्सीन सभी देशवासियों को निशुल्क लगाने हेतु एक जन आंदोलन भी चलाया। जिसका परिणाम आज हमारे सामने हैं।

भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया श्रीमती विभा अवस्थी ममता साहू शीतल नायक भावना बोहरा अलका चंद्राकर माया बेलचंदन हेमलता शर्मा संध्या तिवारी कल्याणी साहू डॉ किरण बघेल कृतिका जैन आयुषी पांडे आशा दुबे अमेरिका वर्मा रायपुर एवं दुर्ग संभाग की सभी जिला पदाधिकारी जिलाध्यक्ष जिला महामंत्री मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री उपस्थित रहे।

Tags: Bjp Samay rath भाजपा महिला मोर्चा

Post navigation

Previous अविश्वास प्रस्ताव भाजपा की हताशा- निराशा का प्रमाण: रेखचंद जैन
Next कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा भिलाई में “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कैरियर के अवसर” पर सत्र आयोजित

Related Stories

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में वन अधिकार अधिनियम (FRA) एवं पेसा कानून (PESA) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु गठित टास्क फोर्स की पहली बैठक संपन्न

You may have missed

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ

August 5, 2026
हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर बेटी को मिले सुरक्षित और स्वच्छ माहौल- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा

August 5, 2026
मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत- बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार

August 5, 2026
ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) ने समावेशी ग्रामीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ की साझेदारी

August 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.