Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विधायक जैन ने राज्य सरकार के योजनाओं की दी जानकारी, हितग्राहियों के भरे फॉर्म
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विधायक जैन ने राज्य सरकार के योजनाओं की दी जानकारी, हितग्राहियों के भरे फॉर्म

Abhinesh Pandey August 4, 2023

– नगर निगम के गंगानगर व राजीव गांधी वार्ड में भरे गए हितग्राही फॉर्म

जगदलपुर। शुक्रवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी दी। उन्होने हितग्राहियों के फॉर्म भी भरे। शुक्रवार को नगर निगम के गंगानगर व राजीव गांधी वार्ड में राज्य सरकार की योजनाओं से लाभांवित हो रहे हितग्राहियों से फॉर्म भरवाने सुबह से कांग्रेसी डटे रहे। गंगानगर वार्ड में संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन के मार्गदर्शन में हितग्राही कार्ड भरे गए। इसमें वरिष्ठ वार्ड पार्षद व एमआइसी सदस्य राजेश राय की अहम भूमिका रही, जिन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को लेकर हितग्राहियों में अत्यधिक उत्साह नजर आया। दोपहर में संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन राजीव गांधी वार्ड पहुंचे। उन्होने स्वयं अनेक हितग्राहियों के फॉर्म भरे और उन्हें राज्य संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा लगा। लोगों को जब मुख्यमंत्री के द्वारा लागू की गई योजनाओं की जानकारी दी गई तो भूपेश है तो भरोसा है के उदघोष से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
*विधायक ने दी योजनाओं की जानकारी*
कार्यक्रम में मौजूद संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने कृषि, वनोपज, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्र से संबंधित योजनाओं के साथ बिजली बिल हाफ योजना, भूमिहीनों को 7000 रुपये सालाना, बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं- सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी, मितानिनों को राज्य मद से अतिरिक्त राशि, ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली, गरीब परिवारों को प्रति माह एक रुपये की दर से 35 किलो चावल प्रदाय करने, 60 से अधिक प्रकार के वनोपजों की खरीदी, वनाधिकार पट्टा आदि की जानकारी दी। उन्होने कहा कि प्रदेश में 15 साल के भाजपा शासनकाल में विकास कागजों में हो रहा था, पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़- बस्तर विकास को धरातल पर उतारा जा रहा है। किसानों को कृषि ऋण माफी का लाभ दिया गया है। वर्तमान में एक क्विंटल धान की खरीदी 2640 रुपये में की जा रही है। विधायक रेखचंद जैन ने लोगों से भूपेश है तो भरोसा है, कार्यक्रम के अंतर्गत फॉर्म भी भरवाए। वार्ड पार्षद व नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू ने भी संबोधन दिया।
*भूपेश के सीएम बनने से आया बदलाव*
कांग्रेसजनों ने कहा कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनने के बाद से बहुत सकारात्मक बदलाव आया है। राजीव गांधी वार्ड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्षद पंचराज सिंह, एल्डरमेन हरीश साहू, शहर महामंत्री हेमू उपाध्याय, गौरव तिवारी, ब्लॉक महामंत्री ननकू प्रसाद गुप्ता, एस नीला, दलिला बाग, संजय टाईटस, अनिल वानखेड़े, एके भूषणम, उमाशंकर पांडेय, पुन्दु चलम, पाकलू कश्यप समेत राज्य सरकार की अनेक योजनाओं के हितग्राही- लाभार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

Post navigation

Previous 15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी – कांग्रेस
Next व्यापारियों की प्रमुख मांगों को लेकर चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल मुख्य सचिव से मिला

Related Stories

फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ

October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

October 1, 2026
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन

October 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ
  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
  • पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन
  • सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया

You may have missed

फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ

October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

October 1, 2026
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन

October 1, 2026
सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित

October 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.