Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्रेडाई व रेरा के संयुक्त सेमीनार में महत्वपूर्ण विषयों पर हुई सार्थक चर्चा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई व रेरा के संयुक्त सेमीनार में महत्वपूर्ण विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

Abhinesh Pandey July 31, 2023

रायपुर। क्रेडाई छत्तीसगढ़ व रेरा का एक संयुक्त सेमीनार शनिवार को होटल सयाजी में आयोजित किया गया था जिसमें विभिन्न विषयों पर काफी विस्तृत चर्चा हुई। सेमीनार में रेरा पदाधिकारियों के अलावा प्रमोटर्स, सीए, आर्किटेक्ट, एड्वोकेट व इससे जुड़े अन्य मेंबर्स प्रमुख रूप से शामिल रहे। क्रेडाई से जुड़े मेंबर्स ने कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे और अपनी समस्याएं भी बतायी। तब रेरा पदाधिकारियों ने बताया कि दरअसल शासन ने रेरा का गठन ही इसीलिए किया है कि बिल्डर्स व ग्राहक को किसी प्रकार की परेशानी न हो और नियमागत सारी सुविधाएं उन्हे उपलब्ध हो सके।


सेमीनार में क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री संजय रहेजा ने कहा कि जब से रेरा का गठन हुआ है काफी अच्छा सहयोग बिल्डर्स को मिला है। जो भी उचित सुझाव हमने दिया उसका परिपालन भी हुआ। रहेजा ने आग्रह किया कि जो एसआरओ (सेल्फ रेग्यूलेटरी आर्गनाइजेशन) मेंबर्स हों उन्ही का रेरा पंजीयन करे। महाराष्ट्र रेरा द्वारा यह पहले ही लागू कर दिया गया है और छत्तीसगढ़ में भी यह लागू किया जाना चाहिए। इस पर रेरा अध्यक्ष सहमत हुए और छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू करने का आश्वासन दिया। क्रेडाई सेंट्रल जोन के वाइस प्रेसीडेंड श्री आनंद सिंघानिया ने सुझाव रखा कि जब प्रमोटर्स को रेरा में पंजीयन कराना पड़ रहा है तब कालोनाइजर्स लाइसेंस की प्रक्रिया को समाप्त किया जाना चाहिए, क्योकि एक जैसी प्रक्रिया को बार-बार करना पड़ता है। इस पर रेरा की ओर से कहा गया कि विभाग में समीक्षा के पश्चात इस पर आगे निर्णय लिया जायेगा।
सेमीनार में खुली चर्चा भी हुई जिसमें उपस्थित लोगों के बीच से सोसायटी हेंड ओवर,सोसायटी मेंटेनेंस एमाउंट (रेशिडेंसियल), सोसायटी गठन में जो समय फम्र्स एंड सोसायटी से लगता है उसमें कमी,कई मौकों पर ग्राहक सीधे शिकायत लेकर रेरा के पास चले जाते हैं, जब क्रेडाई ने खुद एक विंग बना रखा है जिसमें इस प्रकार की किसी शिकायतों का समाधान निकाल लिया जाता है बशर्ते प्रमोटर्स क्रेडाई का मेंबर्स हो। ताकि रेरा को अनावश्यक एक ही विषय पर परेशान न होना पड़े जिसे ग्राहक व प्रमोटर्स के बीच ही सुलझा लिया जा सकता है। तब रेरा की ओर से बताया गया कि बिल्डर्स और ग्राहक दोनों को आसानी से सुविधा मिल सके यही रेरा का उद्देश्य है, किसी को परेशान करना नहीं।
रेरा के अध्यक्ष श्री संजय शुक्ला ने कहा कि रेरा के गठन हुए छत्तीसगढ़ में पांच साल हो गए हैं.इसमें आप सभी का अपेक्षित सहयोग मिला और क्या बेहतर कर सकते हैं इसके लिए क्रेडाई सुझाव प्रस्तुत करे, समीक्षा पश्चात उस पर विभाग की ओर से क्रियान्वयन का प्रयास होगा। इस बात पर भी सहमति बनी कि रेरा व क्रेडाई मिलकर अगले माह से संयुक्त अभियान चलायेंगे जिसमें हर बिल्डर्स प्रमोटर्स को रेरा में पंजीयन अनिवार्य रूप से कराने व आम ग्राहकों को इस बात के लिए जागरूक किया जायेगा कि क्रेडाई के पंजीकृत मेंबर्स से ही वे प्रापर्टी खरीदी करें।
सेमीनार में रेरा के अध्यक्ष श्री संजय शुक्ला,रेरा के सदस्य श्री धनंजय देवांगन, दीपा कटारे, क्रेडाई सेंट्रल जोन के वाइस प्रेसीडेंड श्री आनंद सिंघानिया, क्रेडाई छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री संजय रहेजा, क्रेडाई छत्तीसगढ़ के सचिव पंकज लाहोटी, प्रमोटर्स, सीए, आर्किटेक्ट, एड्वोकेट व क्रेडाई मेंबर्स काफी संख्या में उपस्थित थे।

Post navigation

Previous मिसेज इंडिया नोबेल ब्यूटी में प्रतिभागी होगी डॉ अल्का जौहरी
Next मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ी भाषा छात्र विकास समिति के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात

Related Stories

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान

You may have missed

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026
आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

October 26, 2026
संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.