Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा ने नगरनार के किसानों से छल किया : रेखचंद जैन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा ने नगरनार के किसानों से छल किया : रेखचंद जैन

Abhinesh Pandey July 30, 2023

– एक करोड़ से अधिक के कार्यों का किया गया भूमिपूजन
– कांग्रेस को बताया किसानों की सरकार, मुख्यमंत्री के काम गिनाए
जगदलपुर। रविवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन ने नगरनार में चार सीसी सड़क व एप्रोच मार्ग समेत एक रंगमंच सह अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। एक करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक के इन कार्यों का भूमिपूजन करते एकत्रित विशाल जन समुदाय को संबोधित करते उन्होने कहा कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासनकाल में नगरनार के किसानों को छलने का काम किया है। क्षेत्र के किसानों से एनएमडीसी के नाम पर स्टील प्लांट स्थापित करने का सब्जबाग दिखाती रही, आज जब स्टील प्लांट प्रारंभ होने की बारी आई है तो इसे निजी हाथों में बेचने की साजिश की जा रही है, बोली लगाई जा रही है।

श्री जैन ने कहा कि 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद समाज के विभिन्न वर्गों के साथ किसान हित में अनेक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहली कैबिनेट की बैठक में किसानों की ऋण माफी का ऐतिहासिक फैसला लिया। किसानों से जितने समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है, उसके आसपास भी कोई भाजपाशासित राज्य नहीं ठहर रहा है। विधायक जैन ने कहा कि वर्तमान में 2640 रुपये में एक क्विंटल धान की खरीदी हो रही है, जो आगामी वर्ष में 2800 रुपये हो जाएगी। उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रति एकड़ 15 की जगह अब 20 क्विंटल धान खरीदने का निर्णय भी किसान हित में लिया है। उन्होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम को सरपंच लैखन बघेल, जलंधर नाग, कमलोचन समेत अन्य लोगों ने भी संबोधित किया। इस दौरान नीलो पुजारी, धनपति सिरहा, घनश्याम महापात्र, उप सरपंच रविशंकर दास, धनुर्जय दास, रामलाल पंच, घेनवा, शंकर नाग, सामसन कश्यप, गोरा दादा, रामदास, ओगरसन, अखिलेश, प्रह्लाद बेसरा, पूर्व सरपंच पाकली बाई, कचरा बाई, पानबती, रामबती, इंदु बघेल, मुन्ना कोटवार, एसडीओ आरके बत्रा, पीएचई के श्री जैन, संतोष सिंह, हेमू उपाध्याय, विजय सिंह, गौरव आयंगर, सचिन खरे, एनएमडीसी के श्री मेहर, विनोद पांडेय, ठेकेदार श्याम सिंह भदौरिया, तनय चौधरी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

जयकारा लगाकर किया भूमिपूजन
कार्यक्रम के प्रारंभ में भंडारिनी माता, जलनी माता, बामनदेई माता, तेलंगिन माता, इक्कीस बहना आदि स्थानीय- क्षेत्रीय देवी- देवताओं का जयकारा लगाया गया। तत्पश्चात भूमिपूजन किया गया।
*इन कार्यों के लिए हुआ भूमिपूजन*
रविवार को जिन पांच कार्यों के लिए भूमिपूजन किया गया, उनकी निर्माण लागत 120.78 लाख बताई गई है। यह कार्य इस प्रकार हैं-
1. नगरनार बाजार से हाईस्कूल बिल्डिंग तक एप्रोच सड़क- 1.325 किमी- 49.67 लाख
2. हास्पिटल बिल्डिंग व पंचायत भवन से नगरनार एप्रोच रोड- 1.150 किमी- 34.89 लाख
3. हाईस्कूल कैम्पस बाउन्ड्री से एनएमडीसी पीएचसी तक- 300 मीटर- 21.53 लाख
4. नगरनार चौक से दुर्गा चौक तक- 200 मीटर सीसी सड़क- 9.69 लाख
5. बालकृष्ण मंदिर के पास रंगमंच सह अतिरिक्त कक्ष निर्माण- 5.00 लाख

Post navigation

Previous कैट ने व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं को डिजिटल सिस्टम से जोड़ने के लिए राष्ट्रीय डिजिटल नागरिक फोरम लॉन्च किया
Next प्रदेश की समस्याओं पर काम करने की नसीहत दी भाजपा ने मुख्यमंत्री को

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.