रायपुर।
छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमलेश्वर में स्थिति श्री राम चंद्र मिशन हार्टफूलनेस सेंटर में आज वृक्षारोपण किया गया जिसमें प्रमुख रुप से मुख्यमंत्री जी के सुपुत्र माननीय चैतन्य बघेल जी एवं छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा जी साथ ही नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षदगण आसपास के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी जी के साथ दिलीप तिवारी अमलेश्वर ग्रीन आर्मी के अध्यक्ष एवं हार्टफूलनेस सेंटर के ट्रेनर उपस्थित रहे काफी उमंग उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ यह कार्यक्रम अमलेश्वर के पावन धरती पर महादेव घाट के निकट पुलिस थाना के सामने वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम नगर पालिका परिषद अमलेश्वर एवं हार्टफूलनेस सेंटर ग्रीन आर्मी के सौजन्य से हुआ इस कार्य को लेकर जन जन संदेश में कहा गया के सभी अपनी निजी जीवन में वृक्षारोपण का एवं उसके संवर्धन रखरखाव को समझे और अपनी लाइफ स्टाइल में अपनाएं या उद्बोधन माननीय मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल जी द्वारा कहा गया नगर पालिका अध्यक्ष सुश्री नंदनी पठारी उपाध्यक्ष उमेश साहू पार्षद गण धर्मेंद्र साहू हिमांशु शर्मा जीवनंदन वर्मा प्रवीण चंद्राकर एवं विशेष रूप से जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू जी उपस्थित रहे एवं आभार प्रगट किया।


