Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बोन मैरो ट्रांसप्लांट से जान बचाई जा सकती है – डॉ. रवि जायसवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बोन मैरो ट्रांसप्लांट से जान बचाई जा सकती है – डॉ. रवि जायसवाल

Abhinesh Pandey July 10, 2023

मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित एक मध्यम आयु वर्ग के व्यक्ति का रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में सफलतापूर्वक बोन मैरो ट्रांसप्लांट (अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण ) किया गया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक 51 वर्षीय व्यक्ति के मायलोमा का रामकृष्ण केयर अस्पताल में ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट डॉ. रवि जायसवाल, सलाहकार-हेमेटो-ऑन्कोलॉजी और बीएमटी द्वारा किया गया। पीड़ित व्यक्ति को जून 2021 में 2 महीने तक पीठ के निचले हिस्से में गंभीर दर्द के साथ रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रक्त परीक्षण, बोन मैरो परीक्षण द्वारा उनकी जांच की गई और तब उन्हें मल्टीपल मायलोमा- स्टेज 3 से पीड़ित पाया गया। इसके बाद उसका
उपचार 4 महीने के लिए इंडक्शन कीमोथेरेपी के साथ शुरू हुआ और उसके बाद मेन्टनेंस थेरेपी (मौखिक गोलियां ) दी गईं। बीमारी पर नियंत्रण पाने के बाद रामकृष्ण केयर बीएमटी यूनिट में ऑटोलॉगस बोन मैरो ट्रांसप्लांट (प्रत्यारोपण) किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12


रोगी को कीमोथेरेपी की उच्च खुराक दी गई, जिससे कैंसर कोशिकाएं नष्ट हो गईं और स्टेम सेल डाला गया।
फिर मरीज को बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट में भर्ती कराया गया। इसमें विशेष रोगी कक्ष शामिल हैं, प्रत्येक में एक अलग एयर हैंडलिंग यूनिट, एचईपीए फिल्टर और सकारात्मक वायु दबाव है। रोगी के कक्ष में प्रवेश प्रतिबंधित रहता है। यह सुनिश्चित करना आवश्यक होता है कि रोगी की प्रतिरोधक क्षमता काफी कम होने की इस अवधि के दौरान उसे कोई संक्रमण न हो जाए। दिन में दो बार त्वचा में इंजेक्शन देकर स्टेम कोशिकाओं को बोन मैरो से परिधीय रक्त में एकत्रित किया गया। एफेरेसिस मशीन के उपयोग से परिधीय रक्त प्रवाह से स्टेम कोशिकाएं एकत्र की गईं। इस प्रक्रिया में एनेस्थीसिया या सर्जरी शामिल नहीं है। परिधीय रक्त स्टेम कोशिकाओं की पर्याप्त खुराक एकत्र की गई। इसके बाद हाई डोज कीमोथेरेपी दी गई और हेमेटोपोएटिक स्टेम कोशिकाएं रोगी को वापस स्थानांतरित कर दी गईं। इसके बाद मरीज
की प्रोग्रेस पर बारीकी से नजर रखी गई। एक भी एंटीबायोटिक इंजेक्शन के उपयोग के बिना ट्रांसप्लांट के 12 दिनों के भीतर वह ठीक हो गया। डॉ. रवि जायसवाल का कहना है कि हमारे ट्रांसप्लांट यूनिट में वातावरण और उच्चतम संक्रमण नियंत्रण नीति है वह इसकी खूबियों के बारे में बहुत कुछ बताता है।

रामकृष्ण केयर अस्पताल के निदेशक डॉ. संदीप दवे ने रामकृष्ण केयर अस्पताल में सफल बोन मैरो ट्रांसप्लांट
करने के लिए डॉक्टरों को बधाई देते हुए कहा कि हर बार जब हमारे डॉक्टर अंग प्रत्यारोपण प्रक्रिया करते हैं, तो वे मरीज को एक नया जीवन देते हैं। हमारे रोगियों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद करने वाले सफल अंग प्रत्यारोपण उपचार से हमें बहुत गर्व है।

बोन मैरो ट्रांसप्लांट कई रक्त विकारों के लिए एक उपचार है जिसमें मायलोमा, लिम्फोमा, ल्यूकेमिया, अप्लास्टिक एनीमिया, थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया शामिल हैं। पर्याप्त सहायक देखभाल के साथ, अधिकांश रोगी प्रत्यारोपण से गुजरते हैं, जिसके परिणामस्वरूप ऐसी जीवन-घातक बीमारियों का सफलतापूर्वक इलाज हो पाया।

Post navigation

Previous जोगी कांग्रेस का प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल गिरफ्तार
Next मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल जी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ

Related Stories

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • औषधि खोज एवं विकास में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की उभरती प्रवृत्तियाँ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी…

You may have missed

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संघर्ष से सफलता तक : बालिकागृह की शिवबती बनी बेटियों के लिए प्रेरणा

July 17, 2026
महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

महाप्रभु श्री जगन्नाथ के मौसी माता मंदिर आगमन से भक्तिमय हुआ रायपुर, रात्रि आरती में शामिल हुए प्रदेश के गणमान्य अतिथि

July 17, 2026
डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल सुशासन की नई मिसाल : ‘सेवा सेतु’ से सुलभ हुआ सफर

July 17, 2026
अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

July 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.