Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल

Abhinesh Pandey June 22, 2023

राज्य शासन ने 04 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालयों की स्थापना के लिए दी स्वीकृति

 

स्वीकृत महाविद्यालय के लिए 132 पद का किया गया सृजन

 

अंग्रेजी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को होगी बड़ी सहूलियत

 

रायपुर.

 

स्कूली बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए जाने के बाद अब स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना की जा रही है। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में 4 महाविद्यालयों की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। इससे अंग्रेजी माध्यम से स्कूली शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को बड़ी सुविधा होगी। उन्हें अब उच्च शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेशों में जाना नहीं पड़ेगा।

 

मुख्यमंत्री के विधानसभा में दिए गए बजट भाषण में की गई घोषणा को अमल में लाते हए आज स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना सहित नवीन पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति राज्य शासन द्वारा दे दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य बजट 2023-24 के नवीन मद में किए गए प्रावधानों के अनुसार 04 अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय की स्थापना के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही प्रत्येक महाविद्यालय के लिए 33 पदों के मान से 132 पदों के सृजन की स्वीकृति के साथ ही कक्षाएं प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है।

 

स्वीकृत नवीन शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय

 

1.स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय कोरबा जिला कोरबा 2. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय रायगढ़, जिला रायगढ़ 3. स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय बिलासपुर, जिला बिलासपुर 4 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी आध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद जिला महासमुंद के नाम शामिल हैं।

 

स्वीकृत महाविद्यालय के लिए सृजन किए गए 132 पद

 

प्राचार्य के लिए 04, सहायक प्राध्यापक के लिए 48, ग्रंथपाल के लिए 04, क्रीड़ाधिकारी के लिए 04, सहायक ग्रेड-01 के लिए 04, प्रयोगशाला तकनीशियन के लिए 20, सहायक ग्रेड-02 के लिए 04, सहायक ग्रेड-03 के लिए 04, प्रयोगशाला परिचायक के लिए 20, भृत्य के लिए 08, बुक लिफ्टर के लिए 04, स्वच्छक के लिए 04 एवं चौकीदार के लिए 04 पदों का सृजन किया गया है।

Post navigation

Previous कनेक्टेड लर्निंग फार स्टेम टीम ने देखी शिक्षा में बदलाव की तस्वीर
Next मैट्स विश्वविद्यालय में “वसुधैव कुटुम्बकम्- एक विश्व, एक स्वास्थ्य ” विषय पर 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस वृहद स्तर पर बड़े धूमधाम से मनाया गया

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.