Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • धर्म जागरण रायपुर समन्वय द्वारा आयोजित धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ समापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धर्म जागरण रायपुर समन्वय द्वारा आयोजित धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ समापन

Abhinesh Pandey June 4, 2023

रायपुर | धर्म जागरण रायपुर समन्वय द्वारा आयोजित धार्मिक ज्ञान प्रतियोगिता का हुआ समापन | यह प्रतियोगिता तीन आयु वर्गो के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी | पहला 4 वर्ष से 7 वर्ष दूसरा 8 वर्ष से 10 वर्ष एवं तीसरा 11 वर्ष से 18 वर्ष | 11 वर्ष से 18 वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक हफ्ते का ऑनलाइन धार्मिक ज्ञान हेतु ऑनलाइन क्लास का आयोजन किया गया था | सभी विद्यार्थियों के लिए 4 जून 2023 रविवार को स्वामी प्रणवानंद एकेडमी भारत सेवाश्रम संग्राम मंदिर के आगे भी आती रोड रायपुर में एक दिवसीय ऑफलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | जिसमें सभी रजिस्टर्ड विद्यार्थियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया |

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजकुमार जी प्रांत प्रचारक धर्म जागरण रहे, कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश बिरला संघचालक रायपुर महानगर ने किया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज सचिव भारत सेवाश्रम संघ रायपुर, शशि व्यास जिला संयोजक धर्म जागरण रायपुर रहें | कार्यक्रम का मंच संचालन मधु सोनी ने किया |

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए एवं धर्म के प्रति जागरूक रहना चाहिए सभी विद्यार्थियों को दिन में एक बार आरती एवं हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए |

संघचालक महेश बिरला ने कहा कि मैं सभी अभिभावकों का साधुवाद करता हूं कि वे हर साल अपने बच्चों को धर्म की शिक्षा देने के लिए हर वर्ष यह लाते हैं और धर्म के प्रति जागरूक रखते हैं |

स्वामी स्वरूपानंद महाराज ने कहा कि भगवान गणेश जैसे हर विद्यार्थी को बन्ना चाहिए क्योंकि भगवान गणेश का कान सुपे के आकार का था इसलिए वे लोगों को सुनते थे | और कम बोलते थे इसलिए उन्हें सनातन धर्म में सर्वप्रथम पूजा जाता है |

कार्यक्रम के संयोजक शशि व्यास ने बताया कि हम यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को धर्म के प्रति ज्ञान देने के लिए आयोजित करते है ताकि लोगों का स्वधर्म से लगाव बढे और धर्मान्तरण- लव जिहाद पर रोक लग सके, हम इस आयोजन को भव्य रुप से करते हैं । इस आयोजन का यह दूसरा साल है |

कार्यक्रम में देवांश तिवारी, अनिमेष सिंह ठाकुर, कृष्ण कुमार शर्मा, वीरेंद्र चौबे, सीताराम गुप्ता, भूमिका सिंह, इतिशा शर्मा, आभा पांडे, चंदन अग्रवाल सहित प्रतिभागी एवं अभिभावक गण मौजूद रहे |

Post navigation

Previous संत कबीर का जीवन हमें भेद भाव रहित विकास की प्रेरणा देता है – दीपक बैज
Next भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बिलासपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता परिचर्चा सम्मेलन का आयोजन

Related Stories

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी

October 7, 2026
हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 7, 2026
बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव

October 7, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी
  • हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
  • नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
  • कलिंगा विश्वविद्यालय ने AICTE के ‘जुग जुग जियो अभियान’ के तहत अंगदान संकल्प और जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया

You may have missed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी

October 7, 2026
हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 7, 2026
बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव

October 7, 2026
नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

October 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.