Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की बैठक सम्पन्न

Abhinesh Pandey May 26, 2023

परिषद् उपभोक्ताओं के संरक्षण एवं संवर्धन का करेगी कार्य

हितों एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए उपभोक्ता को करेंगे जागरूक

रायपुर, 26 मई 2023

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मनोनित सदस्यों और प्रतिनिधियों ने राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के हितों और अधिकारों के संरक्षण हेतु परिषद के गठन के लिए धन्वाद दिया।
खाद्य मंत्री श्री भगत ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य सरकार उपभोक्ता संरक्षण परिषद् का गठन कर उपभोक्ताओं के हितों और अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे बढ़कर काम कर रही है। हम सबको सहभागिता के साथ उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखकर काम करना है।
मंत्री श्री भगत ने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों एवं अधिकारों के संरक्षण का दायित्व राज्य शासन का होता है। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में सलाह देने के लिए राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् का गठन किया गया है। उन्होंने बैठक में उपस्थित सदस्यों से कहा कि आप राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् में उपभोक्ताओं के मूलभूत हितों से जुडे़ सभी आवश्यक कार्य करेंगे। राज्य परिषद् की बैठक में उपभोक्ता हितों के संरक्षण एवं उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के संबंध में जागरूक करने के लिए की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में राज्य शासन को सलाह देने के लिए परिषद् के सभी सदस्यों से विचार-विमर्श किया गया। राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद् राज्य में उपभोक्ता हितों के संबंध में समय-समय पर राज्य शासन को सलाह देती रहेगी।
बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा, विशेष सचिव श्री मनोज सोनी, परिषद के मनोनित प्रतिनिधियों में श्री नवीन श्रीवास्तव, श्री शशि भगत, श्री प्रमोद गुप्ता, श्रीमती शशि प्रभा गायकवाड़, श्री सुरेश गोयल, श्री सुरेश अग्रवाल, श्री अभिषेक सिंह सहित स्कूल शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उद्योग एवं वाणिज्यिकर, कृषि, समाज कल्याण, राज्य विद्युत वितरण कंपनी, भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ व्यापारिक संगठन, लीड बैंक छत्तीसगढ़ राज्य, प्रशासक दूर संचार, रजिस्ट्रार छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग सहित राज्य सरकार द्वारा नामांकित उपभोक्ता संरक्षण के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: खाद्य छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद्

Post navigation

Previous रीपा के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है रोजगार के अवसरों का सृजन: भूपेश बघेल
Next मैंगो महोत्सव : 200 प्रजातियों के स्वादिष्ट आम फल का प्रदर्शन…

Related Stories

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा

October 9, 2026
शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

October 9, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका

October 9, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा
  • शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
  • बस्तर सांसद महेश कश्यप के नेतृत्व में बस्तर दशहरा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा

October 9, 2026
शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश

October 9, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल रमेन डेका

October 9, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य जल संसाधन उपयोग समिति की बैठक सम्पन्न

October 9, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.