*मेला- मड़ई बस्तर की सांस्कृतिक पहचान: जैन*
जगदलपुर। कलचा के सिरहागुड़ा में आयोजित मेला बाज़ार में शनिवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सम्मिलित हुए। उन्होने मेला- मडई को बस्तर की सांस्कृतिक पहचान बताते कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में बस्तर की आदिम संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर कार्य किया जा रहा है। देवगुडियों की मरम्मत का काम सभी जगह हो रहा है। जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में 150 से अधिक देवगुडियों का जीर्णोद्धार से यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस सरकार इस मामले कितनी अधिक संवेदनशील है। इससे पूर्व मेला में सम्मिलित होने पंहुचे संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन का महिलाओं ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया। तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी गई। प्रफुल्लित ग्रामवासियों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। गुड़ी पहुंचे विधायक रेखचंद जैन ने भक्ति भाव से परदेशीन माता की पूजा की। तत्पश्चात देवी- देवताओं, डोली, छत्र तथा लाट आदि का मान- सम्मान किया। इस दौरान
पुजारी बोड़कू, मनो, अंतु, फरसू, सोनधर, मनु, लखमू, सरपंच कमल, उप सरपंच देवदास, पार्षद सूर्या पाणि, गौरनाथ नाग, सुरेन्द्र झा समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद थे।
