Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रियंका के लिए भीड़ जुटाने सरकारी मुलाजिमों को ठेका- केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रियंका के लिए भीड़ जुटाने सरकारी मुलाजिमों को ठेका- केदार कश्यप

Abhinesh Pandey April 10, 2023

*सत्ता का खुला दुरुपयोग बता रहा है कि भूपेश को कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं*

जगदलपुर।
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बस्तर दौरे की तैयारियों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा है कि प्रियंका कौन सी जनप्रतिनिधि हैं, जिनके बस्तर प्रवास की तैयारियों के लिए सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बाकायदा निर्देश जारी कर कार्यालय प्रभारियों को बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थिति सुनिश्चित करने कहा जा रहा है और इसकी प्रतिलिपि कलेक्टर को भेजी गई है। स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री के हुक्म पर प्रशासन के दबाव में यह सत्ता का अनैतिक दुरुपयोग किया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री व छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के बस्तर के राजनीतिक दौरे के लिए भीड़ जुटाने का जिम्मा सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को सौंपा जाना कांग्रेस की सरकार की पूरी तरह विफलता का प्रमाण है। कांग्रेस से बस्तर की जनता इस बुरी तरह त्रस्त है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भय सता रहा है कि उनकी नेता के कार्यक्रम में महिलाएं स्वतः नहीं पहुंचेंगी। इसलिए अपनी साख बचाने के लिए सरकारी मुलाजिमों को भीड़ इकठ्ठी करने मजबूर किया गया है। भूपेश बघेल बतायें कि क्या प्रियंका कहीं की पंच या सरपंच हैं? क्या वे विधायक या सांसद हैं? तब उनकी सेवा में सरकारी अमले को कैसे तैनात किया गया है। कांग्रेस परिवारवाद के लिए सत्ता का कितना भी दुरुपयोग कर ले, अब छत्तीसगढ़ की महिलाएं, बस्तर की महिलाएं कांग्रेस को खारिज कर रही हैं जिसका ताजा उदाहरण है कि भूपेश बघेल को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर भरोसा नहीं है और वे प्रियंका के लिए भीड़ जुटाने सरकारी कर्मचारियों के भरोसे हैं।

Post navigation

Previous रेडियो संवाद द्वारा घरेलू हिंसा पर ग्राम जुलुम में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next मेला मंडई हमारी आस्था के केंद्र,इस हेतु धन की कोई कमी नहीं – रेखचंद जैन

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.