Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं श्री हनुमान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं श्री हनुमान : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Abhinesh Pandey March 30, 2023

रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज शाम यहां राजधानी रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम परिसर में श्री हनुमान महापाठ समिति तथा जीवन प्रबंधन समूह रायपुर द्वारा आयोजित श्री हनुमान चालीसा महापाठ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी हनुमान भक्तों के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पंडित विजयशंकर मेहता द्वारा ‘सफलता की दौड़-परिवार मत तोड़’ विषय पर व्याख्यान का श्रवण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि आज रामनवमी है और आज का दिन बहुत पावन है। उन्होंने कहा कि श्री हनुमान भक्ति, ज्ञान और शक्ति के समुच्चय हैं, उनसे बड़ा कोई योगी, भक्त, ज्ञानी या बलशाली और कोई नहीं हैं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हनुमान जी जैसा चरित्र शायद ही किसी वेद, पुराण या ग्रंथ में मिले।

मुख्यमंत्री ने सभी को रामनवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हनुमान चालीसा का वाचन कर रहे पंडित विजय शंकर मेहता को विशेष धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत श्री रामसुंदर दास, शदाणी दरबार के पीठाधीश्वर महंत श्री युधिष्ठिर लाल, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद शर्मा, छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार श्री हिमांशु द्विवेदी सहित श्री हनुमान महापाठ समिति से श्री विजय अग्रवाल, श्री योगेश अग्रवाल, श्री मुकेश शाह श्री मोहन पवार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous रामलला जन्मोत्सव : मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता का विशेष श्रृंगार
Next IPL 2023: आईपीएल में आज से मचेगा घमासान…

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.