Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • वित्त मंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश बजट को सभी वर्गों के लिए भरोसे का बजट बताते हुए कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने अपने पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड में आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर खुशियाँ मनाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश बजट को सभी वर्गों के लिए भरोसे का बजट बताते हुए कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने अपने पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड में आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर खुशियाँ मनाई

Abhinesh Pandey March 6, 2023

 

रायपुर (छत्तीसगढ़)। आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बजट सत्र 2023-24 का बजट पेश किया, जिसको लेकर पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्र.42 के छाया पार्षद संदीप तिवारी ने अपने वार्ड में इस भरोसे के बजट की खुशी जाहिर करते हुए वार्डवासियों के साथ मिलकर आपस में एक-दूसरे को मिठाई बांटकर हर्षोउल्लास के साथ जश्न मनाया। संदीप तिवारी ने कहा यह बजट छत्तीसगढ़ में शिक्षित वर्ग के लोगों के लिए, निराश्रितों, बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं, प्राथमिक शालाओं के बच्चों के हित में व गरीब वर्ग की युवतियों के विवाह हेतु एक भरोसे का बजट है और हम सभी वार्डवासी इस बजट का हार्दिक रूप से स्वागत करते हैं।

पं. सुन्दर लाल शर्मा वार्ड क्र.42 के छाया पार्षद संदीप तिवारी ने आज छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट पेश होने के पश्चात् अपने वार्ड में वार्डवासियों के साथ मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बजट की खुशियाँ मनाई। संदीप तिवारी ने कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बजट सत्र 2023-24 का जो पिटारा खोला है वह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। आगे उन्होंने कहा-

 

01. शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता 2500 रू. प्रति माह की दर से दिये जाने की घोषण की।

02. निराश्रितों, बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं विधवा तथा परित्यक्ता महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनांतर्गत 350 रू. की मासिक पेंशन में वृद्धि कर 500 रू. प्रति माह दिया जायेगा।

03. महिला तथा बच्चों के पोषण एवं टीकाकरण हेतु प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में कार्यरत् आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली मासिक मानदेय राशि 06 हजार 500 रू. प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रू. प्रति माह दिया जायेगा।

04. मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मानदेय 04 हजार 500 रू. से बढ़ाकर 07 हजार 500 रू. प्रति माह दिया जायेगा।

05. गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहन से लेकर स्वास्थ्य विभाग की हर छोटी-बड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करने वाली मितानिन बहनों को पूर्व से दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि के अतिरिक्त राज्य मद से 2200 रू. प्रतिमाह की दर से मानदेय दिया जायेगा।

06. मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम अंतर्गत स्कूलों में दोपहर का भोजन बनाने वाले रसोईयों को दी जा रही मानदेय राशि 01 हजार 500 रू. को बढ़ाकर 01 हजार 800 रू. प्रति माह किया जायेगा एवं साथ ही विद्यालयों में कार्यरत स्वच्छता कर्मियों का मानदेय भी 2500 रू. से बढ़ाकर 2800 रू. प्रति माह दिया जायेगा।

07. मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत दी जाने वाली सहायता राशि को 25 हजार रूपये से बढ़कार 50 हजार रूपये देने की घोषणा की गई।

संदीप तिवारी ने कहा इसके अलावे और भी बहुत सारी घोषणाएँ आज के बजट में की गई हैं। जिससे छत्तीसगढ़ वासियों को निश्चित ही लाभ पहुँचेगा। इसी की खुशियाँ आज पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड क्र.42 में मनाई गई और संदीप तिवारी व वार्डवासियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को धन्यवाद व शुभकामनाएँ दी हैं।

Post navigation

Previous बजट : बढ़ती ग्रामीण अर्थव्यवस्था से प्रदेश का होगा विकास:- अमर पारवानी
Next बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय में वृद्धि पर सुनीता सिंह ने संतोष व्यक्त किया

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.