Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बजट : बढ़ती ग्रामीण अर्थव्यवस्था से प्रदेश का होगा विकास:- अमर पारवानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बजट : बढ़ती ग्रामीण अर्थव्यवस्था से प्रदेश का होगा विकास:- अमर पारवानी

Abhinesh Pandey March 6, 2023

संतुलित बजट, नहीं लगाया गया कोई नया कर, चेंबर करता है स्वागत

रायपुर।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज विधान सभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल जी द्वारा बजट बजट पेश किया गया । बजट में किसी भी प्रकार का नया कर नहीं लगाया गया जो स्वागत योग्य है। प्रस्तुत बजट ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने वाला बजट रहा साथ ही उद्योग प्रोत्साहन हेतु होलसेल कोरिडोर, अतिरिक्त पूंजी निवेश तथा प्लास्टिक पार्क के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास पर आधारित बजट है।
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी ने कहा कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रदेश के आर्थिक विकास की आधारशिला है। उद्योग-व्यापार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और अधोसंरचनात्मक विकास के साथ-साथ किसान, युवा, नौकरीपेशा,, महिलाओं, शिक्षित बेरोजगारों, निराश्रित और निःशक्त जनों एवं वरिष्ठ नागरिकों पर केन्द्रित सामाजिक न्याय को ध्यान में रखते हुए बनाया गया संतुलित बजट है ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बजट में चेंबर की मांग पर नवा रायपुर में होलसेल कोरिडोर की स्थापना का प्रावधान किये हैं जो दक्षिण पूर्व एशिया का सबसे बड़ा होलसेल कोरिडोर होगा जो प्रदेश को पुरे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाएगा तथा प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा साथ ही छत्तीसगढ़ औद्योगिक निति के तहत अब अतिरिक्त पूंजी निवेश 150 करोड़ तक कर दी गई है जिसका चेंबर स्वागत करता है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में सायबर थाने की स्थापना होगी जिससे सायबर अपराधों को रोकने में मदद मिलेगी, रायपुर से दुर्ग के बिच लाईट मेट्रो का संचालन किया जायेगा साथ ही रायपुर शहर के तेलीबांधा फ्लाईओवर निर्माण हेतु नए मद जोड़े गए हैं शहर में यातातात के दबाव को कम करने में कारगर साबित हो सकता है ।
चेंबर शासन-प्रशासन से हमेशा यह निवेदन करती आ रही है कि वे उत्पाद जिनका उत्पादन प्रदेश में ना कर चाइना एवं अन्य देशों से आयात करते हैं उसका हम हमेशा से विरोध करते आ रहे हैं। ग्रामीण औद्योगिक पार्क एवं शहरी औद्योगिक पार्क की स्थापना से अब स्थानीय स्तर पर ही प्रदेश में आयातित होने वाले वस्तुओं का उत्पादन कर सकेंगे जिससे शहरी तथा ग्रामीण स्तर पर आर्थिक प्रगति तेजी से होगी तथा लोगों की क्रय शक्ति में भी वृद्धि के साथ प्रदेश का आर्थिक विकास होगा।
चेंबर की मांग पर प्रदेश में पारंपरिक बाजारों को मुख्यमंत्री जी द्वारा स्मार्ट बाजार बनाने की घोषणा की गई थी जिसे मूर्त रूप देने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी ने बजट में नगरीय निकायों के विकास के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान किया गया है जिससे बाजारों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और प्रदेश के आर्थिक विकास में वृद्धि होगी ।
श्री पारवानी ने आगे कहा कि बजट में घोषित विभिन्न अधोसंरचना विकास योजनाओं के माध्यम से बाजार में पैसा आएगा जैसे महात्मा गाँधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क की तर्ज पर शहरी क्षेत्रों में औद्योगिक पार्क की स्थापना के लिए 50 करोड़, नवा रायपुर में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के लिए 2 करोड़ 51 लाख, अधोसंरचनात्मक विकास जैसे सड़क विकास के लिए 500 करोड़, लोक निर्माण विभाग को अधोसंरचना विकास एवं पूंजीगत व्यय के लिए 7 हजार 651 करोड़, ग्रामीण आवास हेतु 3238 करोड़, धान उठाव एवं कस्टम मिलिंग कार्यों हेतु 1 हजार करोड़, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रोद्योगिकी के लिए 26 करोड़, प्रदेश में आइ टी आई टेक्नोलॉजी हब विकसित करने हेतु 100 करोड़, राजधानी शहर के शारदा चौक से तात्यापारा सड़क चौडीकरण हेतु 10 करोड़, इंडस्ट्रियल एरिया उरला में प्लास्टिक पार्क हेतु 2 करोड़, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए भूजल संरक्षण कार्य हेतु 138 करोड़, सौर सुजला हेतु 600 करोड़ का प्रावधान किया गया है जो प्रदेश के ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ व्यापार एवं उद्योग क्षेत्र के विकास के लिए एक आधार स्तम्भ की तरह कार्य करेगा ।

प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में नए पदों की स्वीकृति की गई है जिसे लेकर युवा वर्ग में काफी उत्साह है । जमीनी स्तर पर यह बजट समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के साधन के रूप में देखा जा रहा है । बजट में विभिन्न बड़ी घोषणाएं की गई है इससे प्रदेश के विकास में दूरगामी परिणाम मिलेंगे और प्रदेश के व्यापार एवं रोजगार को गति मिलेगी ।

Post navigation

Previous संतुलित बजट :मोहन वर्ल्यानी, प्रगतिशील बांस किसान
Next वित्त मंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश बजट को सभी वर्गों के लिए भरोसे का बजट बताते हुए कांग्रेस नेता संदीप तिवारी ने अपने पं. सुन्दरलाल शर्मा वार्ड में आतिशबाजी के साथ मिठाई बांटकर खुशियाँ मनाई

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.