Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ‘आप’ की सरकार बनने पर नियमित होंगे अनियमित कर्मचारी- मुन्ना बिसेन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘आप’ की सरकार बनने पर नियमित होंगे अनियमित कर्मचारी- मुन्ना बिसेन

Abhinesh Pandey January 15, 2023

 

*अनियमित कर्मचारियों की जायज मांगों को समर्थन देने पहुंचे आम आदमी पार्टी नेता*

रायपुर,15 जनवरी 2023।  छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी मोर्चा प्रदेश में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों संविदा, दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर दर, श्रमायुक्त दर पर कार्यरत श्रमिक, प्लेसमेंट, मानदेय, अशंकालिक, जाबदर, ठेका के नियमितीकरण, नियमितीकरण तक 62/65 वर्ष की जॉब गारंटी, पृथक कर्मचारियों की बहाली, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने एवं आउटसोर्सिंग/ठेका प्रथा को बंद करने को लेकर दिनांक 15 जनवरी, 2023 को बैठक रखी गयी।

कार्यक्रम को समर्थन देने आम आदमी पार्टी की ओर से पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मुन्ना बिसेन सहित अनेक आप नेता पहुंचे।

कार्यक्रम राजधानी के धरना स्थल बुढापारा रायपुर में आयोजित किया गया। कर्मचारी संघ ने कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी को बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया था। जिसमें सम्मिलित हुए मुन्ना बिसेन ने कहा कि इन अनियमित कर्मचारियों कि मांगे जायज है और ये काफी समय से अपनी मांगों को लेकर सत्ताधारी कांग्रेस से मांग कर रहें हैं किन्तु सरकार को इनकी चिंता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से कर्मचारियों का हित चाहती हैं। प्रदेश भर से 52 अनियमित संगठन एवं 81 से अधिक कार्यालय के 50 हजार से अधिक अनियमित कर्मचारी सम्मिलित होकर अपनी मांगों को सरकार के समक्ष मजबूती से मीडिया ज्ञापन व मंच से रखें।और अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी कि सरकार बनती है तो सभी अनियमित कर्मचारियों को 3 माह में नियमित किया जायेगा।

इस बइठका में माननीय मुख्यमंत्री जी नही पहुँचे न उनका कोई सन्देश मिला।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने सरकार बनने पर 10 दिवस में प्राथमिकता से हमारी मांगों को पूरा करने का वादा किया एवं अपने जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को रखा।

कार्यक्रम को समर्थन देने आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ की ओर से मुन्ना बिसेन, दुर्गा झा, कलावती मार्को,विजय झा, एम एम हैदरी,मोहम्मद काशिफ,शंकर सिंह, वीरेंद्र पवार, नरेंद्र ठाकुर,महेंद्र बिसेन,गोलू चंद्राकर, शिव शर्मा, चित्रकांत अग्रवाल, हेमंत टंडन और महेश तिवारी आदि पहुंचे।

 

Post navigation

Previous नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया विभिन्न कार्यक्रमों में हुये शामिल
Next जुंबा डांस आयोजित कर चलाया गया यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.