रायपुर । प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ छग ठेठवार यादव समाज की बैठक 20 नवंबर को रायपुर राज मुख्यालय ठेठवार समाज भवन रायपुरा मे दोपहर 01:00 बजे से रखी है है। बैठक में सामाजिक प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के नेतृत्व में निकाली गई सामाजिक समरसता बस्तर भ्रमण की समीक्षा की जाएगी। उक्त बैठक में प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश वा उड़ीसा से जुड़े सामाजिक लोग उपस्थित रहेंगे। उक्त बैठक मे आगामी सामाजिक समरसता भ्रमण यात्रा की रूपरेखा भी बनाई जायेगी।जिससे समाज में गतिशीलता व सक्रियता बनी रहे। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष परमानंद यदु , महासचिव नरोत्तम यदु ने युवा प्रकोष्ठ के अलावा समाज से जुड़े सभी लोगो से बैठक में उपस्थिति होने की अपील की है।
