रायपुर।
सभापति प्रमोद दुबे के करकमलों एवं उनके अथक प्रयासों द्वारा पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड 57 के अंतर्गत पेंशन बाड़ा सामुदायिक भवन के सामने हमर अस्पताल का भूमिपूजन किया गया जिससे वार्ड के स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा और साथ ही इसके पास में आंगनवाड़ी केन्द्र भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिए । इस कार्य में समस्त मोहल्लेवासी उपस्थित हुए ऐसे ही विकास कार्य और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वार्डवासिओं ने सभापति प्रमोद दुबे को धन्यवाद देकर आभार व्यक्त किया।
