Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • BJP पार्षदों का निगम मुख्यालय में प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

BJP पार्षदों का निगम मुख्यालय में प्रदर्शन

Abhinesh Pandey October 20, 2022

00 बदहाल सड़कें, चरमराई सफाई व्यवस्था,बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें पर जताया विरोध,सौंपा ज्ञापन
रायपुर। भाजपा पार्षदों की अगुवाई में भाजपा ने आज निगम मुख्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। शहर में बदहाल सड़कों, ठप सफाई व्यवस्था, बंद स्ट्रीट लाइटें,खारुन नदी में नालों के गन्दे पानी का मिलना जैसे कई सारे मुद्दों पर एक साथ अपना विरोध निगम परिषद के खिलाफ जताया। भाजपा पार्षद दल ने रायपुर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे,उपनेता मनोज वर्मा और भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युन्जय दुबे के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय के समक्ष यह प्रदर्शन किया और महापौर के नाम ज्ञापन सौंपा ।

भाजपा पार्षद दल ने आज नगर निगम के महापौर पर दीपावली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार पर साफ सफाई बिजली राशन जैसे विषयों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए निगम मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया । इस प्रदर्शन में पार्षदों के साथ भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयन्ती पटेल , श्रीचन्द सुन्दरानी , मण्डल अध्यक्ष , पदाधिकारी महिला मोर्चा , युवा मोर्चा विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी शामिल थे । प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाजपा शहर जिला अध्यक्ष जयंती पटेल ने नगर निगम प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि नगर निगम 15 दिनों के अंदर मूलभूत सुविधाओं पर काम नही करेंगे तो भाजपा पार्षद दल महापौर के खिलाफ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी. नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने नगर निगम प्रशासन पर सफाई व्यवस्था में सीधा भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि आज रायपुर के पूरे 70 वार्ड में सफाई व्यवस्था ठप्प हो गयी है नालियों की सफाई नही हो रही है , मुक्कड़ों से कचरा नही उठ रहा है। खारुन नदी में चिंगरी नाले से गन्दा पानी जा रहा है.भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युन्जय दुबे ने कहा कि आज रायपुर शहर की सडकों में चौराहों में,गलियों में गढ्ढा ही गढ्ढा है । थोड़ी सी बारिश होते ही स्ट्रीट लाईटें बन्द हो जाती है ,ठेका कम्पनी के कर्मचारी फोन नही उठाते हैं लाइटें बन्द रहती है। दीपावली का समय है राशन दुकानों से राशन गायब है , गरीब जनता को अनाज नही मिल रहा है । दीपक जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष अनूप खेलकर , सुनील चौधरी आदि ने भी अपने विचार रखे । सभी वक्ताओं ने दीपावली पूर्व साफ सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने , सड़को के गढ्ढों को भरने , स्ट्रीट लाइट चालू करने , गरीबों को राशन देने की माँग की है ।
धरने में प्रमुख रूप से सरिता दुबे , सरिता वर्मा , विश्वदिनी पाण्डेय , टेसू साहू , विनोद अग्रवाल , रजयन्त ध्रुव , रवि ध्रुव , नारद कौशल , सुशीला धीवर , सीमा कंदोई , दीपक जायसवाल अनूप खेलकर , सुनील चौधरी,गोरेलाल नायक ,अनिल सोनकर ,अनूप केलकर ,श्री निवास राव , मुकेश पंजवानी , रविन्द्र ठाकुर , गज्जू साहू , सुनील चौधरी , गोपी साहू , आशु चन्द्रवंशी , बजरंग ध्रुव ,ओंकार बैस,किशोर महानंद ,मंजुल मयंक श्रीवास्तव,अमरजीत छाबड़ा,पुरषोत्तम देवांगन आदि शामिल थे ।

Post navigation

Previous छग सरकार का विकास कार्य हिमाचल प्रदेश चुनाव में बनेगा रोल माडल – प्रमोद दुबे
Next छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य जो सड़क के गड्ढे भरने लेगा ऋण- राजेश मूणत

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.