Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गुजरात में प्रचार करने पहुंची AAP की टीम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गुजरात में प्रचार करने पहुंची AAP की टीम

Abhinesh Pandey September 29, 2022

 

*इस बार गुजरात में बनेगी आप की सरकार-कोमल हुपेंडी,प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़*

रायपुर।

गुजरात मे होने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी के शुरुआती प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में AAP की टीम पहुँच गयी है। गुजरात के वडोदरा शहर जहां से आस पास के ग्रामीण इलाको में पहुंचेगी और आम आदमी पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करेगी ।

वड़ोदरा से कोमल हुपेंडी ने कहा कि जिस प्रकार 27 वर्षो से गुजरात मे भाजपा की सरकार है परन्तु आज यहाँ की स्थिति देख कर लगता है कि विकास के नाम पर केवल गुजरात की जनता के साथ छल किया जा रहा है। आज कुछ लोगो से मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि भाजपा केवल जात पात की राजनीति में जनता को उलझा कर रखा हुआ है जबकि लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी दो जगह से चुनाव लड़े थे जिसमे से एक वडोदरा भी शामिल था और जनता ने उन पर विश्वास करते हुए यहाँ से जिताया भी था लेकिन आज वडोदरा की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है आज वडोदरा की जनता अपने फैसले पर दुखी है ।

कोमल हुपेंडी ने आगे कहा कि पिछले 27 सालों से गुजरात मे भाजपा की सरकार है व सरकारी सभी सुविधाओं जैसे सरकारी स्कूल, सरकारी हॉस्पिटल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है । उन्होंने कहा कि आज हम जनता को अरविंद केजरीवाल जी के द्वारा दिये जा रहे गारंटी कार्ड दे रहे है जिसमे सभी ऐसी सुविधाये जिसकी आम आदमी को बेहद जरूरत है उसे प्रदान कर रहे है जिसमे बेरोजगारी भत्ते के रूप में युवा बेरोजगारों को 3000/- महीना जबतक रोजगार न मिल जाये सरकार देगी। इसी प्रकार 300 यूनिट बिजली फ्री दिया जाएगा साथ ही महिलाओ के लिए विशेष कर जो घरो पर रहती है उन्हें 1000/- महीना दिया जाएगा । जिसके जरिये अब गुजरात की जनता को फैसला करना है कि 27 सालो से किये जा रहे झूठे वादों पर भरोसा किया जाए, या केजरीवाल जी के द्वारा दिए जा रहे गारंटी कार्ड पर ।

कोमल हुपेंडी ने कहा जिस प्रकार गुजरात मे हमे बदलाव देखने को मिल रहा है,जिसका प्रभाव आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा तथा छत्तीसगढ़ में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

आम आदमी पार्टी के प्रचार दल में कोमल हुपेंडी के साथ तेजेन्द्र तोड़ेकर, अज़ीम खान, हरेश चक्रधारी, नरेंद्र नाग ,संत राम सलाम, राज शर्मा, शंकर सिंह, कृष्णा दुग्गा, बजरू दुग्गा, शिवलाल दुग्गा, राम कुमार कोमरा, सुनहेर हिडको ,श्याम लाल दुग्गा, शिव पोटाई, गजानंद जैन, रामलाल दुग्गा आदि पार्टी के प्रचार हेतु गये हुए हैं।

 

Post navigation

Previous ​​​​​​​राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक: साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन
Next दशहरा में 5, दीपावली में 6 दिन रहेगी छुट्टी

Related Stories

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Recent Posts

  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

You may have missed

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.