Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ​​​​​​​राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक: साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

​​​​​​​राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक: साइंस कॉलेज मैदान में होगा भव्य आयोजन

Abhinesh Pandey September 28, 2022

राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली

सम्मान एवं पुरस्कारों की जानकारी 15 अक्टूबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को देने के निर्देश

रायपुर, 28 सितम्बर 2022

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से 22वें राज्योत्सव और इस अवसर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। उन्होंने इसके गरिमामय एवं भव्य आयोजन के लिए विभिन्न विभागांे के अधिकारियों को निर्देश दिए है। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव एक नवम्बर से तीन नवम्बर तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित होगा। बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा भी मौजूद थे।

मुख्य सचिव ने राज्योत्सव के आयोजन के संबंध में संस्कृति विभाग के अधिकारियों को सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक नवम्बर को राज्य अलंकरण समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदान किए जाने वाले सम्मान एवं पुरस्कारों के संबंध में सभी आवश्यक जानकारी 15 अक्टूबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है। मुख्य सचिव ने राज्य शासन के सभी विभागों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए ब्रोशर, पॉम्प्लेट, हैण्ड बिल और ऑडियो-वीडियो तैयार कर इसका वितरण एवं प्रदर्शन करने को कहा। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्योत्सव एक ऐसा अवसर है, जिसके माध्यम से शासकीय विभाग अपने-अपने विभागों की गतिविधियों एवं प्रगति को आम जनता तक सहजता से पहुंचा सकते हैं।

मुख्य सचिव ने राज्योत्सव स्थल साईंस कॉलेज मैदान में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियां करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। समारोह आयोजन समन्वय समिति का शीघ्र गठन करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में जानकारी दी गई कि राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा। आमंत्रण हेतु राज्य के जनप्रतिनिधि विभिन्न राज्यों में जायेंगे।

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के प्रतिभागी कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां अभी से शुरू करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, अग्निशमन दल, शौचालय इत्यादि व्यवस्था करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 के आयोजन के संबंध में भी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये गये। राज्य स्तरीय मानस मंडली 2023 का आयोजन फरवरी 2023 में होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. सहित आदिम जाति कल्याण विभाग, गृह, महिला बाल विकास विभाग, नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लोक निर्माण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, श्रम, उद्योग, ग्रामोद्योग, पंचायत ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुये।

Post navigation

Previous केंद्र जैसी संवेदनशीलता दिखाये छत्तीसगढ़ सरकार- ठोकने
Next छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में गुजरात में प्रचार करने पहुंची AAP की टीम

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • सतपाल जैन बने तेरापंथ सभा रायपुर अध्यक्ष 

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026
रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.