Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एनीकट पार करते समय पैर फिसला, शिक्षक समेत तीन डूबे, तलाश जारी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनीकट पार करते समय पैर फिसला, शिक्षक समेत तीन डूबे, तलाश जारी

Abhinesh Pandey September 5, 2022

 

रायपुर। शिक्षक दिवस के दिन एक बूरी सामने आई जब मुर्रा गांव के पास खारुन नदी पर बने एनीकट को शिक्षक अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ पार रहे थे कि उनका पैर फिसल गया और तीनों एनीकट में गिए और गहरे पानी में बहते चले गए। बताया जाता है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय एनीकट के ऊपर पानी बह रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोताखोरी की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है, फिर तीनों का कोई पता नहीं चल सका है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर को धरसींवा इलाके के रहने वाले शिक्षक लखनलाल बंजारे (58) अपने परिवार के हरजीत भारती (15) और शेखर बंजारे (28) के साथ मुर्रा गांव में खारुन नदी पर बने एनीकट को पार कर रहे थे। बताया जाता है कि जिस समय वे एनीकट को पार कर रहे थे उस समय एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था और इसी उसी दौरान तीनों का पैर फिसल गया और वे एनीकट में गिर और गहरे पानी के साथ डूबकर बहने लगे। घटना के समय आसपास कुछ लोग मौजूद थे और उन्होंंने तत्काल इसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धरसींवा थाने की पुलिस गोताखोरों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और एनीकट में कूदकर उनकी तलाशी शुरु की, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी जैसे ही जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव को हुई वे भी एनीकट पर पहुंचे और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते कहा कि एनीकट में 14 गेट हैं, लगातार बोलने पर भी किसी प्रकार का मेंटेनेंस नहीं किया गया। अगर 4 गेट भी खुले होते तो यह हदासा नहीं होता क्योंकि सभी गेट जाम हैं। लगातार हादसे के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
यादव ने बताया कि एनीकट से लोग आना-जान करते हैं और यह एनीकट रायपुर को बेमेतरा जिले को जोड़ता भी है और रोजाना कई बसें इस मार्ग से होकर गुजरती है। एनीकट के ऊपर से पानी बहने के कारण फिलहाल बसें इस रुट से नहीं चल रही है, वरना रोजाना इस मार्ग से होकर गुजरती है। ग्रामीण मुर्रा से ढाबा गांव आने – जाने के लिए भी इस पुल का उपयोग होता है। हैरानी की बात ये है कि एनीकट में ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बावजूद लोग उसे पार कर रहे हैं। फिर भी प्रशासन ने ना तो यहां पर किसी प्रकार का कोई नोटिस लगाया है। ना ही यहां पर किसी को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन से वे मांग करते है कि एनीकट के कुछ गेट खोल दिए जाएं और नोटिस बोर्ड लगाने के साथ ही जवान की यहां तैनाती किया जाना चाहिए।

 

Post navigation

Previous एकता हॉस्पिटल द्वारा बच्चो का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का ग्राम सिलतरा में आयोजन
Next मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में बालवाड़ी योजना का किया शुभारंभ

Related Stories

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 24, 2026
स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

You may have missed

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 24, 2026
स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 23, 2026
अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.