Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में बालवाड़ी योजना का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में बालवाड़ी योजना का किया शुभारंभ

Abhinesh Pandey September 5, 2022

‘जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा के गाड़ी’ की थीम पर बालवाड़ी की स्थापना

 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

पांच से छः वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को खेल खेल में सीखने का मिलेगा अवसर

 

नई शिक्षा नीति के अनुरूप संचालित होंगी बालवाड़ियां

 

5,173 बालवाड़ियों के साथ योजना का शुभारंभ

 

रायपुर, 05 सितंबर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई शिक्षा नीति के अनुसार खेल खेल में बच्चों के सीखने और समझने की क्षमता को विकसित करने के लिए अपने निवास कार्यालय में आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेश में बालवाड़ी योजना का शुभारंभ किया है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा बालवाड़ी योजना पांच से छः वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए शुरू की गई है। ‘जाबो बालवाड़ी बढ़ाबो शिक्षा के गाड़ी’ की थीम के साथ मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिक्षा मंत्री श्री प्रेमसाय सिंह टेकाम की मौजूदगी में इस योजना की शुरूआत की है। बालवाड़ी योजना के माध्यम से बच्चे सीखने के लिए प्रोत्साहित होंगे और उन्हें स्कूल के माहौल के लिए तैयार किया जा सकेगा। बच्चों के लिए हर बालवाड़ी में आंगनबाड़ी सहायिका के अतिरिक्त संबद्ध प्राथमिक शाला के एक सहायक शिक्षक की भी तैनाती की जाएगी और इसके लिए सहायक  शिक्षक को हर माह 500 रुपए का अतिरिक्त मानदेय भी प्रदान किया जाएगा।

बच्चों को खेल-खेल में एवं रोचक तरीके से अध्यापन कार्य कराने के लिए आंगनबाड़ी सहायिका एवं शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।  प्रत्येक बालवाड़ी के लिए बच्चों के अनुकूल फर्नीचर,  खेल सामग्री एवं प्रिंटरीच रंग-रोगन के लिए 01 लाख रुपए की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। इस वर्ष 5173 बालवाड़ियां प्रारंभ की गई हैं और आने वाले वर्षों में राज्य के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से बालवाड़ियां खोली जाएंगी।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि वैज्ञानिकों ने अपने अनुसंधान में पाया है कि मनुष्य के मस्तिष्क का 85 प्रतिशत विकास बाल्य अवस्था में ही हो जाता है। एक बच्चा अपने प्रारंभिक वर्षों में जो सीखता है, वही चीजें स्कूल में और आगे जीवन में उसकी मदद करती हैं। शिक्षण की शुरुआत तभी हो जानी चाहिए, जब बच्चों का मस्तिष्क तैयार हो रहा हो।

योजना के शुभारंभ के अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि बालवाड़ी योजना का उद्देश्य बच्चों के मानसिक,सामाजिक,मनोवैज्ञानिक एवं संज्ञानात्मक विकास करने एक लिए एक शिक्षण-सेतु के तौर पर कार्य करेगी ताकि 05 से 06 वर्ष की उम्र में जब बच्चे पहली कक्षा में जाएं तो वह उसके लिए पूरी तरह तैयार हो चुके हों।

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव श्री आलोक शुक्ला ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि इस वर्ष 5173 बालवाड़ियां प्रारंभ की गई हैं और आने वाले वर्षों में राज्य के सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध रूप से बालवाड़ियां खोली जाएंगी।

इस अवसर पर कृषि, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविंद्र चौबे, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा , प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा  डॉ आलोक शुक्ला, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह,सचिव स्कूल शिक्षा डॉ एस भारती दासन, विशेष सचिव कृषि डॉ.अयाज़ तंबोली,समग्र शिक्षा प्रबंध संचालक श्री नरेन्द्र दुग्गा एवम् अन्य वरिष्ठ अधिकारी  उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous एनीकट पार करते समय पैर फिसला, शिक्षक समेत तीन डूबे, तलाश जारी
Next सोरेन सरकार ने जीता विश्वास मत, पक्ष में पड़े 48 वोट, बीजेपी ने किया वॉकआउट

Related Stories

संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव

September 24, 2026
संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस

September 24, 2026
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले शिवप्रकाश और कर्मवीर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले शिवप्रकाश और कर्मवीर

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव
  • संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस
  • भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले शिवप्रकाश और कर्मवीर
  • 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना
  • नेक्सेरा ऐप हुआ लॉन्च, चार रियल एस्टेट ग्रुप मिलकर लाएंगे मिसिंग मिडिल के लिए सौगात

You may have missed

संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव

September 24, 2026
संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस

September 24, 2026
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले शिवप्रकाश और कर्मवीर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले शिवप्रकाश और कर्मवीर

September 24, 2026
2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.