Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स में बनी राखियों से सजी फौजी भाइयों की कलाइयां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स में बनी राखियों से सजी फौजी भाइयों की कलाइयां

Abhinesh Pandey August 10, 2022

रायपुर। मध्य भारत की अग्रणी और ख्यातिनाम मैट्स विश्वविद्यालय जो अपनी शैक्षणिक और अतिरिक्त पाठयक्रम गतिविधियों के लिए सुप्रसिद्ध है, एक बार फिर सामाजिक कार्य की दिशा में अपना कदम आगें बढ़ाया है। 10 अगस्त को रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मैट्स स्कूल ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलाॅजी की छात्राओं ने स्थानीय  हेड क्वार्टर जाकर सेना के जवानों को स्व निर्मित राखी बांधकर त्यौहार की खुशियां बांटी। विभाग द्वारा दिनांक 8 अगस्त को फौजियों की कलाइयां सजाने के उद्देश्य से राखी बनाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त प्रतियोंगिता में भारी संख्या में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में डाॅ कल्पना चंद्राकर प्राध्यापक लाइब्रेरी एण्ड इनफार्मेशन साइंस तथा डाॅ. मेघना श्रीवास्तव प्राध्यापक लाइफ साइंस निर्णायक की भूमिका में उपस्थित थे। उक्त प्रतियोगिता का संचालन मैट्स स्कूल आॅफ इनफार्मेशन टेक्नोलाॅजी की गतिविधि प्रभारी मिस हेमलता पटेल तथा डाॅ. टीना बूच्चा ने किया। इस प्रंकार सभी हस्त निर्मित राखियों को फौजी भाइयों की कलाइयों पर सजाने के लिए हेड क्वार्टर के डिप्टी कमांडर श्री शिकरवार जी के विशेष अनुमति से मैट्स विश्वविद्यालय की छात्राओं ने रक्षाबंधन का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया। सभी बहनों ने फौजी भाइयों की आरती उतार कर तथा मुॅह मीठा करा कर पूर्ण विधि से रक्षाबंधन का अपना दायित्व पूरा किया, साथ ही फौजी भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा का वचन दोहराया। आयोजित कार्यक्रम में जल, थल एवं वायु सेना तीनों युनिट के जवान उपस्थित थे। तीनों सेनाओं के अधिकारीगण श्री आर. बुधानी, श्री ए. सिन्हा तथा प्रवीण कुमारी ने सभी छात्राओं को उपहार दिया एवं आशीर्वाद देकर विदा किया। कार्यक्रम के अन्त में डिप्टी कमांडर श्री शिकरवार जी ने मैट्स के प्राध्यापक अमित साहू को हर घर तिरंगा अभियान के तहत् तिरंगा भेंट किया। पर्व की गरिमा बनाये रखने के लिए छात्राओं के साथ मैट्स स्कूल आॅफ इनफार्मेशन टेक्नोलाॅजी के विभागाध्यक्ष डाॅ. ज्ञानेश श्रीवास्तव एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। उक्त आयोजन के लिए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, कुलपति प्रो.(डाॅ.) के. पी. यादव, डायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया तथा कुलसचिव श्री गोकुलानंद पंडा ने हार्दिक शुभकामनाए प्रेषित की।

Post navigation

Previous नीतीश सीएम व तेजस्वी डिप्टी सीएम,शपथ लेते ही भाजपा पर बरसे
Next एक्सिस बैंक घोटाले में शामिल एनजीओ संचालिका गिरफ्तार

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.