Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अरुण साव को अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने दी बधाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अरुण साव को अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने दी बधाई

Abhinesh Pandey August 9, 2022

 

*साव बेहतर विकल्प साबित होंगे- विष्णुदेव*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*साय ने व्यक्त किया कार्यकर्ताओं का आभार*

*संगठन और मजबूत होगा- डॉ. रमन*

*भाजपा तय करेगी विजय का लक्ष्य- कौशिक*

*भाजपा ने एक और सक्षम नेतृत्व दिया है- चंद्राकर*

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा ने अपने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा है कि अब प्रदेश भाजपा संगठन और अधिक मजबूत होगा। अरुण साव संगठन क्षमता के धनी हैं और कार्यकर्ताओं से निकट से जुड़े हैं। छात्र जीवन से ही वे अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए भाजपा संगठन के विभिन्न उत्तरदायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते रहे हैं। उनके संगठन नेतृत्व में भाजपा अपना लक्ष्य हासिल करेगी। निवर्तमान अध्यक्ष विष्णुदेव साय का कार्यकाल अच्छा रहा। उनके नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ की जनविरोधी कांग्रेस सरकार के विरुद्ध व्यापक संघर्ष किया है। आगे के संघर्ष की जिम्मेदारी अरुण साव को मिली है। उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।

भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पूरे कार्यकाल में संगठन की मजबूती के लिए काम किया। वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन के साथ ही कार्यकर्ताओं का आत्मीय सहयोग मिला। श्री साय ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले मार्गदर्शन व सहयोग के लिए धन्यवाद देते हुए कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव को बधाई देते हुए कहा कि साव बेहतर संगठक हैं। उनकी योग्यता का लाभ पार्टी को मिलेगा।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नवनियुक्त अध्यक्ष अरुण साव को बधाई देते हुए कहा है कि संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनविरोधी कांग्रेस सरकार के विरुद्ध व्यापक संघर्ष किया है। आगे की जिम्मेदारी अरुण साव को मिली है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि संगठन में परिवर्तन सामान्य प्रक्रिया है। विष्णुदेव साय ने संगठन की मजबूती के लिए कुशलता से काम किया है। अब अरुण साव के रूप में एक और ऊर्जावान नेतृत्व को सामने लाया गया है। जिसका लाभ पार्टी को मिलेगा।

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने विष्णुदेव साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि नवनियुक्त अध्यक्ष श्री साव को जो दायित्व पार्टी ने सौंपा है, उसमें हर एक कार्यकर्ता पूरी क्षमता से सहयोग करेगा और भाजपा अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज बुलंद करते हुए प्रदेश सरकार के विरुद्ध संघर्ष किया हैं, कार्यकर्ताओं के साथ हम सभी जनविरोधी कांग्रेस सरकार के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे।

भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री साव को सभी भाजपा सांसदों, विधायकों एवं प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों सहित भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष अखिलेश सोनी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष विकास मरकाम सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों, प्रदेश मीडिया प्रभारी, सभी प्रवक्ताओं व पैनालिस्ट व मीडिया सदस्यों ने नियुक्त भाजपा अध्यक्ष अरुण साव को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

Post navigation

Previous नीतीश कुमार राजभवन से सीधे राबड़ी आवास पहुंचे, तेजस्वी के साथ बनाएंगे नई सरकार
Next कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान बेतुकी : केदार कश्यप

Related Stories

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात

September 21, 2026
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन

September 21, 2026
सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट

You may have missed

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष्मान भारत बना संबल-बस्तर के नितेश कश्यप को मिला नया जीवन, लिवर कैंसर को दी मात

September 21, 2026
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- भारतीय सिनेमा के जादू को राष्ट्र नमन

September 21, 2026
सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: जर्जर भवन से सुरक्षित आंगनबाड़ी तक, सरखों में बदली बच्चों के बचपन की तस्वीर

September 21, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.