Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता *तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता *तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र

Abhinesh Pandey November 26, 2026

 

*तत्काल सहायता से अभिभूत बुजुर्ग बोले – अब सब कुछ अच्छी तरह सुनाई दे रहा*

रायपुर, 26 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुनीं। इस दौरान कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग श्री परसराम राठौर अपने पुत्र श्री सोमनाथ राठौर के साथ अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे।

श्री परसराम राठौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पिछले लगभग 30 वर्षों से सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्हें सामान्य बातचीत और रोजमर्रा के कामकाज में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सुनने में दिक्कत को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे बड़ी ही आत्मीयता से बात की और उनकी पूरी बात धैर्यपूर्वक सुनी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बुजुर्ग का हालचाल पूछा और कहा, “बाबा, चिंता मत कीजिए, अब आपको सुनने में परेशानी नहीं होगी। आपकी समस्या का समाधान यहीं किया जाएगा।” उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उन्हें देखने में भी कोई तकलीफ है। श्री राठौर द्वारा आंखों की कमजोरी की बात बताए जाने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को श्रवण यंत्र के साथ-साथ चश्मा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री परसराम राठौर को तत्काल श्रवण यंत्र और चश्मा उपलब्ध कराया गया। श्रवण यंत्र लगते ही उन्होंने स्पष्ट रूप से आवाज़ें सुनीं। लंबे अरसे बाद साफ सुन पाने पर अभिभूत हुए श्री राठौर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अब मुझे सब कुछ अच्छी तरह सुनाई दे रहा है। इतने वर्षों बाद इतनी साफ आवाज़ सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री जी ने मेरी बहुत बड़ी समस्या दूर कर दी।” उनके पुत्र श्री सोमनाथ राठौर ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

*भाटापारा के बलवंत सिंह यादव को मिली राहत*

इसी जनदर्शन में श्रवण संबंधी समस्या को लेकर भाटापारा के नेहरू वार्ड निवासी श्री बलवंत सिंह यादव ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आवेदन सौंपकर श्रवण यंत्र तथा श्रवण दिव्यांगता (बहरापन) प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की। श्री यादव ने अपने आवेदन में बताया कि उन्हें दाएं कान से कम सुनाई देता है और बाएं कान में भी श्रवण त्रुटि है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया और दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए।

Post navigation

Previous मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
Next मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार

Related Stories

स्मार्ट मीटरिंग में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार पेन इंडिया में हासिल किया चौथा स्थान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटरिंग में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार पेन इंडिया में हासिल किया चौथा स्थान

November 26, 2026
मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

November 26, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार

November 26, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • स्मार्ट मीटरिंग में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार पेन इंडिया में हासिल किया चौथा स्थान
  • मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
  • जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता *तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र
  • मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन

You may have missed

स्मार्ट मीटरिंग में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार पेन इंडिया में हासिल किया चौथा स्थान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्मार्ट मीटरिंग में छत्तीसगढ़ ने पकड़ी रफ्तार पेन इंडिया में हासिल किया चौथा स्थान

November 26, 2026
मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

November 26, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार

November 26, 2026
जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता *तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता *तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र

November 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.