जगदलपुर। सांसद महेश कश्यप के न्योते को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। राष्ट्रपति 23 अक्टूबर को बस्तर प्रवास पर आएंगी और ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होने के साथ लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा को संबोधित करेंगी। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर आकाश छिकारा और एसपी शलभ सिन्हा ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक लेकर सुरक्षा, यातायात, प्रोटोकॉल और अन्य व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। इसके बाद अधिकारियों ने लालबाग मैदान पहुंचकर मंच, पार्किंग, प्रवेश-निकास द्वार और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारियों का जायजा लिया।
