Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • पटवारी की संलिप्तता से कोटवारी जमीन को बेंचने की कूटरचना,पुलिस में शिकायत
  • छत्तीसगढ़

पटवारी की संलिप्तता से कोटवारी जमीन को बेंचने की कूटरचना,पुलिस में शिकायत

Abhinesh Pandey May 3, 2022

 

बिलासपुर। कोटवारी जमीन को कूटरचित तरीके से फर्जीवाड़ा कर बेंचने या हथियाने की नियत स्वंय पटवारी व उसके कुछ करीबियों के द्वारा किए जाने का मामला पुलिस तक शिकायत के रूप में पहुंची है। मामला पटवारी हलका मंगला का है। जिसमें प्रार्थी ने पुलिस थाने में पटवारी कौशल यादव के साथ ईश्तहार देने वाले राहुल यादव के खिलाफ शिकायत की है। उक्त पटवारी के खिलाफ पहले भी कई शिकायती मामले सामने आ चुके हैं।
पूरे मामले पर मिली जानकारी के अनुसार इन्होंने शासन से मिली कोटवारीन की भूमि का दस्तावेज बना दिया जिससे अब उस भूमि का खरीद फरोख्त के लिये आम सूचना तक छपा दिया गया, इसमे पीडि़त कोटवारीन ने राजस्व विभाग सहित सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक प.ह.नं. 35, रा.नि.मं. सरकंडा, तहसील व जिला बिलासपुर (छ.ग.) स्थित खसरा नंबर क्रमश: 658, 1061, 1068, 1074, 1103/1, 1176, 1194 के कुल रकबा में से आधी भूमि रकबा 0.430 हेक्टेयर भूमि भूमिस्वामी श्रीमती प्रमिला मानिकपुरी पति स्व. श्री परदेशी मानिकपुरी निवासी मंगला बस्ती के नाम दर्ज है जिसका राहुल यादव पिता स्व. श्री रमाशंकर यादव, निवासी राजेन्द्र नगर ने वकील के माध्यम से आम सूचना प्रकाशन करवाया है जिसमे आम सूचना के माध्यम से बताया गया है कि उपरोक्त भूमि जो कि राजस्व रिकॉर्ड में भी कोटवार भूमि दर्ज है जिसे प्रमिला मानिकपुरी पति स्व. श्री परदेशी मानिकपुरी से खरीदी कर रकम खरीदी का इकरारनामा निष्पादित कर रकम अदायगी मय बयाना स्वरूप चेक से दिया जाना बताया गया है.वही आम सूचना में यह भी बताया गया है कि इकरारनामा में भूमिस्वामी श्रीमती प्रमिला मानिकपुरी के द्वारा पंजीयन हेतु दस्तावेज बनाने का वचन दिया गया था परंतु बार-बार लिखित एवं मौखिक सूचना देने के बाद भी उनके द्वारा पंजीयन नहीं किया जा रहा है एवं पंजीयन हेतु टालमटोल किया जा रहा है.जबकिं भूमिस्वामी के द्वारा उपरोक्त खसरा नंबर की भूमि का खरीद बिक्री का इकरानामा निष्पादित किया जा चुका है अत: सर्वसाधारण आम जनता को इस सूचना पत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है कि यदि 15 दिवस के भीतर भूमिस्वामी के द्वारा  पंजीयन नहीं किया जाता है  तो भूमिस्वामी के खिलाफ फौजदारी एवं दीवानी मामला संबंधित अदालत में दायर किया जायेगा, जबकि ज्ञात हो कि शासन के नियम अनुसार कोटवारी भूमि का भूमि स्वामी हक शासन द्वारा दिया जाता है। संहिता की धारा 158 के प्रावधानों के अनुसार ऐसी भूमि जिसका भूमिस्वामी हक शासन द्वारा दिया गया है, का हस्तांतरण नहीं किया जा सकता।वही धारा 165 (7 ख) के प्रावधानों के अनुसार शासन द्वारा प्रदत्त भूमि का विक्रय बिना कलेक्टर की अनुमति के नहीं किया जा सकता।ऐसे में कोटवारी भूमि का खरीद फरोख्त एवं गहन के साथ कोई भी एग्रीमेंट करना अपराध के श्रेणी में आता है वही कोटवारी भूमि का दस्तावेज व छेड़छाड़ तत्कालीन पटवारी कौशल यादव के किये जाने की वजह से इस तरह से कूटरचना किया गया है. जबकि प्रार्थी का कहना है कि उन्होने कोई जमीन बेंचने का एग्रीमेंट नहीं किया है। पुलिस में शिकायत आने के बाद जांच शुरू हो गई है विभाग अपनी ओर से अलग से जांच करवा रही है।
बता दे कि यह वही कौशल यादव पटवारी हैं जिसके विरुद्ध मुंगेली थाना में 13 दिसंबर 2011 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत तथा 25 अगस्त 2013 को धारा 120, 420, 468, 467, 471 के तहत जुर्म दर्ज किया गया था ,इतना ही नही पटवारी कौशल यादव पर एसीबी ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 13-1बी व 13-2 के तहत आय से अधिक संपत्ति होने पर एफआईआर दर्ज भी किया था। अब ताजा मामले को लेकर एक बार फिर विवादित पटवारी का नाम सामने आ गया है।

Post navigation

Previous बिजली संकट पर गंभीर हुई सरकार, अमित शाह ने बुलाई उच्च स्तरीय बैठक
Next किसानों को गुणवत्ता विहीन जैविक खाद देना सरकारी तानाशाही -AAP

Related Stories

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026

Recent Posts

  • पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • 20 लाख मासूम बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही सरकार – अभिषेक मिश्रा, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, आप

You may have missed

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी, समाज को दिशा देने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 30, 2026
हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज कमेटी अध्यक्ष ने दी मुख्यमंत्री श्री साय को ईदुल अज़हा की बधाई 

May 29, 2026
मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

May 28, 2026
श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

श्रमिकों के बच्चों के लिए डॉक्टर बनने का सुनहरा मौका- ESIC मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित

May 28, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.