Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • किसानों को गुणवत्ता विहीन जैविक खाद देना सरकारी तानाशाही -AAP
  • छत्तीसगढ़

किसानों को गुणवत्ता विहीन जैविक खाद देना सरकारी तानाशाही -AAP

Abhinesh Pandey May 3, 2022

 

*मौजूदा यूरिया खाद संकट और किसानों को गुणवत्ता विहीन जैविक खाद देना सरकार का किसान विरोधी चेहरा उजागर -कोमल हुपेंडी*

रायपुर,03 मई 2022। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि देश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अनेक पहल किये जा रहे हैं । इसी कड़ी में मिट्टी की उर्वरा शक्ति के पुनर्जीवन के लिए रासायनिक खादों एवं कीटनाशकों के स्थान पर वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग के साथ ही गौ-मूत्र एवं अन्य जैविक पदार्थों के उपयोग को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है। किसान हितों की बात करने वाली भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ में किसानों को गुणवत्ता विहीन जैविक खाद किसानों की बिना अनुमति के जबरदस्ती लेने मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकारी सोसायटियों द्वारा केसीसी में किसानों को उनकी सहमति के बिना जैविक खाद खरीदने के लिये बाध्य किया जा रहा है। साथ ही आम आदमी पार्टी ने किसानों को दी जाने वाली जैविक खाद की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि लेब में प्रमाणित हुए बिना जैविक खाद का विक्रय किया जाना उचित नहीं है।
जैविक खाद के पैकिंग में कम्पोजिशन का स्पष्ट उद्लेख किया जाना चाहिये कि उसमें कौन से तत्व हैं और कितनी मात्रा में है।उन्होंने जैविक खाद के दाम में सरकार द्वारा 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की मांग भी की है ताकि किसान जैविक खाद का उपयोग करने के लिये प्रेरित हों।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ में लगभग हर जिले में अनेक किसान संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम सभी कलेक्टरों को ज्ञापन के द्वारा इस मामले में अपना गुस्सा जाहिर कर चुके हैं।

कोमल हुपेंडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में खेती शुरू होने के पहले ही खाद संकट शुरू हो गया है। कई समितियो में अभी तक डीएपी, पोटाश आदि खाद का भंडारण नहीं हुआ है। खाद लेने वाले किसानों को चक्कर काटना पड़ रहा है। बिचौलियों को फायदा पहुँचाने के लिए अभी से खाद के संकट की स्थिति बनाई जा रही है जिस ओर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

कोमल हुपेंडी ने सरकार को दो टूक शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की सहमति के बिना जैविक खाद ना थमाएं और सही समय पर किसानों को उचित मूल्य पर यूरिया खाद उपलब्ध कराये अन्यथा आम आदमी पार्टी द्वारा निकट भविष्य किसानों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी ।

 

Post navigation

Previous पटवारी की संलिप्तता से कोटवारी जमीन को बेंचने की कूटरचना,पुलिस में शिकायत
Next भगवान परशुराम जयंती शोभायात्रा का स्वागत किया संसदीय सचिव,क्रेडा अध्यक्ष, एवं जिलाध्यक्ष ने

Related Stories

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 11 वाहन जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 11 वाहन जब्त

October 25, 2026
सूरजपुर विकासखंड में सूचना का अधिकार के संचालन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सूरजपुर विकासखंड में सूचना का अधिकार के संचालन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

October 25, 2026
माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में गन्ना कृषक चौपाल एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में गन्ना कृषक चौपाल एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

October 25, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 11 वाहन जब्त
  • सूरजपुर विकासखंड में सूचना का अधिकार के संचालन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
  • माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में गन्ना कृषक चौपाल एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
  • वृद्धजनों के साथ मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’

You may have missed

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 11 वाहन जब्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की सख्ती, 11 वाहन जब्त

October 25, 2026
सूरजपुर विकासखंड में सूचना का अधिकार के संचालन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सूरजपुर विकासखंड में सूचना का अधिकार के संचालन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

October 25, 2026
माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में गन्ना कृषक चौपाल एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माँ महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता में गन्ना कृषक चौपाल एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

October 25, 2026
श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

October 25, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.