Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत का बस्तर दौरा राजनीतिक पर्यटन से अधिक कुछ नहीं : भाजपा

Abhinesh Pandey October 9, 2026

​*मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा : ​आपसी सिरफुटौव्वल, गुटबाजी और बिखराव से जूझ रही कांग्रेस में संगठन पूरी तरह लुंज-पुंज*

*”कांग्रेस के ​नए प्रभारी प्रभारी तय नहीं कर पा रहे कि छत्तीसगढ़ में किस गुट को साधें और किसे किनारे करें?”*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने कांग्रेस के नवनियुक्त छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत के बस्तर प्रवास पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। श्री पाण्डेय ने कहा कि सुखदेव भगत का बस्तर दौरा केवल एक ‘राजनीतिक पर्यटन’ बनकर रह गया है। प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति आज इतनी जर्जर और दिशाहीन हो चुकी है कि नए प्रभारी चाहे जितने दौरे कर लें, वे डूबती नैया को किनारे नहीं लगा सकते।

​भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस गंभीर अंतर्कलह और गुटबाजी की शिकार है। पार्टी कई खेमों में बँटी हुई है, जहाँ हर गुट अपनी ढपली-अपना राग अलाप रहा है। प्रदेश में संगठन का ढाँचा पूरी तरह लुंज-पुंज और निष्क्रिय हो चुका है। ऐसे बदहाल हालात में प्रदेश प्रभारी भगत के सामने संगठन को खड़ा करने से भी बड़ी चुनौती यह है कि वे आखिर किस गुट को साधेंगे और कैसे? एक गुट को खुश करने की कोशिश करते ही दूसरा गुट बगावत की मुद्रा में आ जाता है। कांग्रेस के भीतर मची यह अन्तर्कलह अब जनता के सामने जगजाहिर हो चुकी है। ​श्री पाण्डेय ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रभारी बस्तर की नब्ज टटोलने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने बस्तर को केवल उपेक्षा, भ्रष्टाचार और अस्थिरता के सिवा कुछ नहीं दिया। आज जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार बस्तर के वनांचलों तक विकास, सुरक्षा और जनहितैषी योजनाओं को तेजी से पहुँचा रही है, तब कांग्रेस के नेता सिर्फ सियासी रोटियाँ सेंकने वहाँ पहुँच रहे हैं।

भाजपा मुख्य प्रदेश प्रवक्ता श्री पाण्डेय ने कहा कि भगत बस्तर जाएँ या सरगुजा, वे पूरे प्रदेश का चक्कर लगा लें, उन्हें जनता के बीच भाजपा सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा मिलने वाला नहीं है। साय सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और पारदर्शी सुशासन के सामने कांग्रेस मुद्दाविहीन होकर हताश है। ​श्री पाण्डेय ने कहा कि संगठन की समीक्षा का दिखावा छोड़कर भगत यह स्वीकार करें कि कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह समाप्त हो चुका है। कांग्रेस का यह दौरा केवल बस्तर की हसीन वादियों में सैर-सपाटे और फोटो खिंचवाने तक सीमित है, जिसका जमीनी सियासत पर कोई असर नहीं होने वाला।

————————-

Post navigation

Previous शहर के समग्र विकास और बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश
Next रियल एस्टेट का भविष्य ब्रांड, पारदर्शिता और तकनीक पर निर्भर: क्रेडाई छत्तीसगढ़ की ‘नॉलेज सीरीज़’ में अभिनंदन लोढ़ा

Related Stories

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन

October 11, 2026
रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन बेटियों को स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान की सौगात, कोरबा के ग्रामों में वीबी- जीरामजी से बालिका शौचालयों का निर्माण पूर्ण

You may have missed

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सहकार से समृद्धि: बस्तर में सहकारिता आंदोलन और राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन

October 11, 2026
रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के लालपुर स्थित पोद्दार पेंट गोदाम में भीषण आग 

October 11, 2026
सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प से संवरती ज़िंदगी: अब नारायणपुर के दूरस्थ अबुझमाड़ (कुतुल) के नयापारा में भी पहुंचेगा शुद्ध पेयजल

October 11, 2026
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

October 11, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.