Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी

Abhinesh Pandey October 7, 2026

*भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के तप, त्याग और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेता है – श्रीमती स्मृति इरानी*

*रायपुर।* भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति इरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने पर देशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से कोटिशः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए यह गौरव का विषय है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण किए हैं। वर्ष 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई उनकी जनसेवा यात्रा आज वर्ष 2026 में विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता के रूप में विकसित भारत के निर्माण तक पहुंची है। इन 25 वर्षों में उन्होंने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर राजनीति में एक नया मानक स्थापित किया है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी ने कहा कि बीते ढाई दशकों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने न केवल शासन व्यवस्था की कार्य-संस्कृति को बदला है, बल्कि तुष्टीकरण और नीतिगत पंगुता के दौर को समाप्त कर ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र को धरातल पर चरितार्थ किया है। इन 25 वर्षों में उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व परिवर्तन देखा है। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने गुजरात को विकास का मॉडल बनाया, तो प्रधानमंत्री के रूप में गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, धारा 370 की समाप्ति, तीन तलाक से मुक्ति, राम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ एवं महाकाल लोक का पुनरुद्धार और G-20 की ऐतिहासिक अध्यक्षता जैसे निर्णयों ने भारत को नए युग में प्रवेश कराया है। आज भारत दुनिया की पाँच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है, यह मोदी जी की दूरदर्शी नीतियों का ही परिणाम है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी एक नई और सशक्त पहचान बनाई है। चाहे G-20 की ऐतिहासिक अध्यक्षता हो, योग को विश्व स्तर पर मान्यता दिलाना हो या वैश्विक संकटों के समय विश्व का नेतृत्व करना हो, भारत आज विश्वगुरु की भूमिका में है। दुनिया आज भारत को केवल एक बड़े बाजार के रूप में नहीं, बल्कि विश्व कल्याण और मानवता के समाधान के केंद्र के रूप में देख रही है। रक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक, अंतरिक्ष और स्टार्टअप के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों ने पूरी दुनिया को आकर्षित किया है। ऑपरेशन सिंदूर जैसे सशक्त और निर्णायक निर्णयों से लेकर डिजिटल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत तक, भारत ने दिखा दिया है कि वह न केवल अपनी सुरक्षा करने में सक्षम है, बल्कि वैश्विक अर्थव्यवस्था को दिशा देने में भी सक्षम है। यह प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी विदेश नीति और सशक्त नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी श्रीमती इरानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देशभर के कार्यकर्ता और नागरिक प्रधानमंत्री जी के इस 25 वर्षीय सेवाकाल को ‘सुशासन और सेवा पर्व’ के रूप में मना रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनका जीवन इस बात का प्रमाण है कि जब नीयत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और नेतृत्व जन-समर्पित हो, तो देश हर बाधा को पार कर ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य की ओर अग्रसर होता है।

Post navigation

Previous हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 7, 2026
बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव

October 7, 2026
नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

October 7, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी
  • हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
  • नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
  • कलिंगा विश्वविद्यालय ने AICTE के ‘जुग जुग जियो अभियान’ के तहत अंगदान संकल्प और जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया

You may have missed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित – श्रीमती स्मृति इरानी

October 7, 2026
हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हारने पर ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाना कांग्रेस की आदत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

October 7, 2026
बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बहतराई की खेल भूमि ने देश को दिए कई प्रतिभावान खिलाड़ी : अरुण साव

October 7, 2026
नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नोनी सशक्तिकरण योजना ने अंकिता के सपनों को दिए पंख, शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता

October 7, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.