Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनेगी – मंत्री टंक राम वर्मा

Abhinesh Pandey October 6, 2026

*सेवा संकल्प अभियान*

*बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने हाथों में उठाई झाड़ू*

*षष्ठी मंदिर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान*

​रायपुर,06 अक्टूबर 2026/

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर जारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले भर में विविध जनसेवा कार्यक्रमों की धूम है। इसी कड़ी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राज्य के राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा की अगुवाई में बलौदाबाजार स्थित ऐतिहासिक षष्ठी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया।

​अभियान के दौरान राजस्व मंत्री श्री वर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर सड़कों पर बिखरे कचरे को साफ किया और उसे डस्टबिन में एकत्रित किया।

मंत्री श्री वर्मा के इस प्रतीकात्मक पहल ने आमजनों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा रखने का एक सशक्त संदेश दिया।

​स्वच्छता एक आदत है जो धीरे-धीरे संस्कार बनती है।

राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने ​उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 सफल वर्षों के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। स्वच्छता केवल एक दिवस का कार्य नहीं, बल्कि एक आदत है जो धीरे-धीरे हमारे व्यवहार का हिस्सा बनती है। हर्ष का विषय है कि आज इस अभियान के माध्यम से जन-जन में स्वच्छता के प्रति अभूतपूर्व जागरूकता देखने को मिल रही है।

​स्वच्छता के इस महाअभियान में कलेक्टर , भारत स्काउट एवं गाइड के राज्य उपाध्यक्ष, नगर पालिका उपाध्यक्ष सहित विभिन्न वार्डों के पार्षदगण एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर अपना श्रमदान दिया।

Post navigation

Previous एथर एनर्जी लिमिटेड ने रायपुर में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कोणार्क पेश किया
Next प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली मरवाही के भर्रीडांड़ निवासी मंगसा दास की जिंदगी, वर्षों की परेशानी के बाद मिला अपना पक्का आशियाना

Related Stories

एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन

October 6, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट

October 6, 2026
छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा

October 6, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
  • राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
  • छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा
  • फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
  • बच्चों के लिए भारत के पहले द्विभाषी क्लाइमेट टैब्लॉइड ‘जुगनू’ का हुआ विमोचन

You may have missed

एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक गाय से शुरू हुआ सफर, आज 10 पशुओं का समृद्ध पशुधन

October 6, 2026
राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट

October 6, 2026
छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निवेश से बढ़ेगा रोजगार : भाजपा

October 6, 2026
फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

फसल विविधीकरण, किसान पंजीयन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुए ग्रामीण

October 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.