रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, जिला रायपुर के अंतर्गत जवाहर नगर मंडल की एक अति-महत्वपूर्ण एवं विस्तृत मासिक बैठक का आयोजन सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 को सायंकाल 4:00 बजे से ‘दुलार धर्मशाला’ बढ़ई पारा में आहूत की गई है। आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तीकरण तथा जनहित के अभियानों की भावी रणनीति तय करने के उद्देश्य से यह बैठक बुलाई गई है।
भारतीय जनता पार्टी जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल तथा मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए बताया कि पार्टी का आधार स्तंभ उसके निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। “संगठन ही शक्ति है” के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए इस मासिक बैठक में मंडल के सर्वांगीण विकास और सांगठनिक संरचना को और अधिक सशक्त बनाने पर विस्तृत मंथन किया जाएगा।
इस बैठक के प्रमुख बिंदु पर चर्चा की जाएगी जिसमें जवाहर नगर मंडल के अंतर्गत सभी बूथों की कार्यप्रणाली, बूथ समितियों की सक्रियता एवं आगामी सांगठनिक अभियानों की समीक्षा करना। साथ ही जन-जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को बूथ स्तर तक हर नागरिक तक पहुँचाने हेतु विशेष रणनीति तैयार करना। जिला एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार आगामी राजनैतिक व सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना।
मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल ने कहा कि पार्टी के अनुशासन और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए इस बैठक में जवाहर नगर मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के संयोजकों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य (अनिवार्य उपस्थिति) की गई है।
महामंत्री रमेश शर्मा एवं गीता रेड्डी ने मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर दुलार धर्मशाला पहुँचकर बैठक को ऐतिहासिक एवं सफल बनाएं।
सूचनादाता
प्रणीत जैन
मीडिया प्रभारी
जवाहर नगर मंडल
भारतीय जनता पार्टी,
जिला रायपुर, छत्तीसगढ़
