Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Abhinesh Pandey September 30, 2026

मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित

छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा नवा रायपुर में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क को लेकर हुई चर्चा

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 30 सितंबर 2026

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (CRDA) द्वारा प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रस्तावित परियोजना के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट, मास्टर प्लान, भूमि उपलब्धता, आवश्यक अधोसंरचना, परियोजना लागत, वित्तीय व्यवस्था तथा BHAVYA की संचालन गाइडलाइन के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। समिति द्वारा प्रस्ताव को भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के माध्यम से प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया।

’नवा रायपुर अटल नगर में प्रस्तावित है औद्योगिक पार्क’

CRDA द्वारा प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क नवा रायपुर अटल नगर, जिला रायपुर में विकसित किया जाना प्रस्तावित है। लगभग 406.72 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित इस औद्योगिक पार्क में विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों के लिए आवश्यक अधोसंरचना एवं सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

’भारत सरकार को भेजा जाएगा परियोजना प्रस्ताव’

स्टेट लेवल कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पर चर्चा के बाद इसे भारत सरकार को भेजे जाने के लिए अनुमोदित किया गया है। अब ब्त्क्। द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रस्ताव को CRDA,  भारत सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त होने के बाद परियोजना के आगामी चरणों पर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा, आवास एवं पर्यावरण विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, श्रम विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी श्री उमेश कुमार झा, एनआरडीए नवा रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंदन कुमार सहित कलेक्टर रायपुर वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उपस्थित थे।

Post navigation

Previous आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
Next ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत रायपुर में सफाई व्यवस्था होगी अधिक पारदर्शी और परिणाम आधारित

Related Stories

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत रायपुर में सफाई व्यवस्था होगी अधिक पारदर्शी और परिणाम आधारित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत रायपुर में सफाई व्यवस्था होगी अधिक पारदर्शी और परिणाम आधारित

September 30, 2026
आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

September 30, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत रायपुर में सफाई व्यवस्था होगी अधिक पारदर्शी और परिणाम आधारित
  • भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • सेवा संकल्प अभियान’ : नारायणपुर में जिला स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता संपन्न

You may have missed

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत रायपुर में सफाई व्यवस्था होगी अधिक पारदर्शी और परिणाम आधारित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के तहत रायपुर में सफाई व्यवस्था होगी अधिक पारदर्शी और परिणाम आधारित

September 30, 2026
भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क’ भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव

September 30, 2026
आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आयुष योगा वेलनेस सेंटर के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा

September 30, 2026
सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : कुम्हारपारा आंगनबाड़ी केंद्र में सजा ‘आंगन मिलन’

September 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.