ऑपरेटर आराम, बेहतर सुविधा और उत्पादकता पर विशेष फोकस
रायपुर: GK JCB, GK Group का हिस्सा, द्वारा रायपुर में नए JCB 3DX Backhoe Loader का भव्य लॉन्च किया गया। नए मॉडल में ग्राहकों और ऑपरेटरों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बेहतर ऑपरेटर आराम, सुविधा और उत्पादकता पर विशेष ध्यान दिया गया है।
भव्य लॉन्च समारोह में 580 से अधिक ग्राहक, व्यवसायिक सहयोगी एवं उद्योग से जुड़े प्रतिनिधि शामिल हुए। अब तक 12 वाहनों की डिलीवरी की जा चुकी है। कार्यक्रम के दौरान ग्राहकों को नए JCB 3DX Backhoe Loader की प्रमुख विशेषताओं और इसमें किए गए बदलावों की जानकारी दी गई।
नए JCB 3DX Backhoe Loader में ऑपरेटर के आराम और बेहतर कार्य अनुभव को प्राथमिकता दी गई है। नए फीचर्स का उद्देश्य लंबे समय तक काम करने वाले ऑपरेटरों के लिए बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ मशीन की कार्यक्षमता और उत्पादकता को बेहतर बनाना है।
इस अवसर पर JCB India की ओर से Anant Singh, Regional Business Head – Central Region; Ratnesh Sharma, Regional Sales Manager – BHL & Mid Range; Anoop Singh; Mahendra Bhale Rao; Imran Mirza; Gaurav Gupta; Maheer Prasad; Daljeet Singh, Akshay सहित JCB India की अन्य टीम उपस्थित रही। GK JCB की ओर से Punit Parwani, Director – GK JCB; Ravikant Verma, GM – Sales, सहित GK JCB की अन्य टीम उपस्थित रही।
Punit Parwani, Director – GK JCB, ने कहा,
“GK JCB में हमारा फोकस हमेशा Customer Uptime, Customer Comfort और Proactive Service पर रहा है। JCB India के साथ मिलकर हम लगातार innovation और बेहतर customer solutions पर काम कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि नया 3DX Backhoe Loader हमारे ग्राहकों को बेहतर comfort, productivity और overall ownership experience प्रदान करेगा”।
65 वर्षों की विरासत के साथ GK JCB
GK JCB, GK Group का हिस्सा है, जिसकी 65 वर्षों से अधिक की गौरवशाली व्यावसायिक विरासत है। समूह का मुख्यालय रायपुर में है और ऑटोमोबाइल एवं मोबिलिटी क्षेत्र में इसकी मजबूत उपस्थिति है। GK JCB का छत्तीसगढ़ एवं विदर्भ में 23 आउटलेट्स का विस्तृत नेटवर्क है, जिसके माध्यम से ग्राहकों को Sales, Service और Parts की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
ग्राहक सेवा, मजबूत नेटवर्क और निरंतर innovation के साथ GK JCB का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर मशीनरी के साथ-साथ बेहतर Customer Uptime और Ownership Experience प्रदान करना है। भव्य लॉन्च समारोह में 580 से अधिक ग्राहकों, व्यवसायिक सहयोगियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों की सहभागिता ने नए JCB 3DX Backhoe Loader के प्रति मजबूत ग्राहक जुड़ाव को दर्शाया।


