Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नेक्सेरा ऐप हुआ लॉन्च, चार रियल एस्टेट ग्रुप मिलकर लाएंगे मिसिंग मिडिल के लिए सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नेक्सेरा ऐप हुआ लॉन्च, चार रियल एस्टेट ग्रुप मिलकर लाएंगे मिसिंग मिडिल के लिए सौगात

Abhinesh Pandey September 24, 2026

 

_भूमि पूजन के साथ ही नेक्सेरा एप हुआ लॉन्च, रियल एस्टेट ग्राहकों की जागरुकता की राह आसान_

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

_रियल एस्टेट ग्राहकों की जागरुकता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लॉन्च हुआ- नेक्सेरा एप_

_भूमि पूजन कार्यक्रम में साथ आए चार बड़े रियल एस्टेट ग्रुप – मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए मिलकर लाएंगे बड़ा प्रोजेक्ट_

_नेक्सेरा एप से बढ़ेगी जागरुकता, रियल एस्टेट के ग्राहकों को मिलेगी रियल टाइम जानकारी_

रायपुर. रियल एस्टेट सेक्टर में तेजी से हो रहे बदलाव के बीच ग्राहकों को जागरुक करने एवं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए नेक्सेरा ऐप लॉन्च किया गया। रजत बिल्डटेक के एमडी मृणाल गोलछा ने कहा कि “छत्तीसगढ़ में पहली बार इस तरह का प्रयोग हुआ है जिसमें एक ऐप के माध्यम से रियल एस्टेट ग्राहकों को जागरुकर करने की पहल की जा रही है। इस ऐप में ऐसे अनेक फीचर्स हैं, जिनके उपयोग से ग्राहकों को अपने लिए उपयुक्त प्रोजेक्ट के चयन, बजट, लोन के साथ ही कस्टमर केयर सुविधा मिलेगी। नेक्सेरा एप, हमारे ग्राहकों की सेवा में हमें उनके और करीब लाने का प्रयास है.”

प्रदेश के चार बड़े रियल एस्टेट ग्रुप एक साथ मिलकर मध्यम वर्गीय परिवार के सपनों को साकार करने का प्रयास करने जा रहे हैं। आमतौर पर देखा जाता है कि उच्च आयवर्ग के पास अनेक विकल्प होते हैं, जबकि निम्न आयवर्ग के लिए सरकार अनेक योजनाएँ चलाती हैं, लेकिन इन सभी के बीच मिडिल क्लास के लिए अपने आशियाने का सपना चुनौतियों से भरा होता है। बढ़ती महंगाई के बीच जब वो अपने लिए घर का चुनाव करता है, तो उसे सुविधाओं से समझौता करना पड़ता है। ऐसे में यह जरुरी है कि ऐसे कॉन्सेप्ट पर काम किया जाए, जहाँ एक बेहतर लाइफ स्टाइल सभी एमेनिटीज़, बच्चों के लिए एक अच्छा माहोल, बड़े-बुजुर्गों के लिए अपनापन , और सुरक्षित वातावरण में खेल-कूद से लेकर सेहत तक सभी सुविधाएं मिले, वो भी अपने बजट में।

इस भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट ग्रुप- ऋषभ बिल्डर्स, रजत बिल्डटेक, राठी बिल्डमार्ट और कैपिटल बिल्डकॉन ने हाथ मिलाया है और वे एक नए कॉन्सेप्ट कर काम कर रहे हैं। ऋषभ बिल्डर्स के सीईओ प्रितेश कटारिया ने बताया कि आज शहरीकरण में लोग न्यूक्लियर परिवार में बदलते जा रहे हैं ऐसे में कम्यूनिटी लिविंग सबसे बढ़िया विकल्प है, जहाँ आप एक बड़े परिवार का हिस्सा हो जाते हैं। आपके पड़ोसी आपके पारिवारिक सदस्य की तरह एक-दूसरे का ख्याल रखते हैं।

राठी बिल्डमार्ट के प्रमोटर अजय राठी ने बताया कि रायपुर अब महानगर बनने की ओर अग्रसर है ऐसे में सभी को जरुरत है, अच्छी लाइफस्टाइल, और बेहतरीन सुविधाओं के साथ अपना घर का सपना पूरा करें।

कैपिटल बिल्डकॉन के एमडी श्री नितिन शाह ने बताया कि कल तक जो सुविधाएं लग्जरी में गिनी जाती थीं, उनमें से बहुत सी सुविधाएं आज की आवश्यकता बन चुकी हैं। बदलते दौर की आधुनिक सुविधाएं कैसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचे औऱ वे अपने घर का सपना पूरा कर पाएं, इस पर ध्यान देने की जरुरत है।

 

Post navigation

Previous सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
Next 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना

Related Stories

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

September 24, 2026
संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव

September 24, 2026
संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
  • संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव
  • संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस
  • भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले शिवप्रकाश और कर्मवीर
  • 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना

You may have missed

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित

September 24, 2026
संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संगठन महामंत्री के रूप में कर्मवीर के व्यापक संगठनात्मक अनुभवों और कुशल मार्गदर्शन का लाभ मिलेगा : किरण देव

September 24, 2026
संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संकेत साहित्य समिति का 46 वाँ स्थापना दिवस

September 24, 2026
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले शिवप्रकाश और कर्मवीर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: छत्तीसगढ़ को मिले शिवप्रकाश और कर्मवीर

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.