Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और   गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और   गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश

Abhinesh Pandey September 19, 2026

 

‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में बच्चों के सृजन को मिला मंच

रायपुर, 19 सितंबर 2026 राज्य शासन द्वारा जनसेवा और सुशासन के उद्देश्य से संचालित किए जा रहे ’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बालोद जिले के शालेय विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण एवं स्वच्छता के प्रति असीम उत्साह देखा जा रहा है। अभियान के तहत शिक्षा विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित ’मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से नौनिहाल अपनी कल्पनाओं और रचनात्मकता के जरिए स्वच्छ व सशक्त भारत का खाका खींच रहे हैं।

छात्र तुषार गावरे ने प्रतियोगिता में अपने सपनों के स्वच्छ और सुंदर भारत की परिकल्पना को रंगों के माध्यम से कागज पर जीवंत रूप दिया। तुषार ने बताया कि उनके सपनों का भारत पूर्णतः स्वच्छ, हरा-भरा और कचरा-मुक्त होना चाहिए। उन्होंने अपनी पेंटिंग के माध्यम से नागरिकों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि सभी लोग स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और अपने घरों तथा परिवेश में कचरा प्रबंधन को अपनी आदत बनाएं। तुषार ने अपील की है कि घरों से निकलने वाले गीले कचरे को हमेशा हरे डस्टबिन में तथा सूखे कचरे को नीले डस्टबिन में ही डालें, ताकि कचरा पृथक्करण सुगमता से हो सके और हमारा परिवेश सदैव स्वच्छ व स्वास्थ्यप्रद बना रहे।

इसी कड़ी में विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा रागिनी देशमुख ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए डिजिटल इंडिया, ग्रीन इंडिया, ग्रीन एनर्जी एवं ’विकसित भारत 2047’ की थीम पर शानदार पेंटिंग तैयार की। रागिनी ने अपनी चित्रकला के माध्यम से आधुनिक तकनीक, सौर व हरित ऊर्जा के संवर्धन तथा पर्यावरण संतुलन के साथ 2047 तक भारत को विश्व पटल पर अग्रणी एवं विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को बड़े ही सुंदर और विचारोत्तेजक ढंग से दर्शाया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने छात्र तुषार गावरे और छात्रा रागिनी देशमुख की इस मौलिक सोच व रचनात्मक प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की।

विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने भी अपनी मनमोहक पेंटिंग्स के जरिए पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत और विकसित राष्ट्र के सपनों को बड़े ही रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस मौलिक सोच और सामाजिक सरोकार की भूरि-भूरि प्रशंसा की।  विद्यार्थियों ने कहा कि ’सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता ने उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ राष्ट्र के विकास में अपनी सोच को साझा करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है।

Post navigation

Previous 300 ड्रोन्स के शानदार शो और भव्य ‘अवॉर्ड्स नाइट’ के साथ ईमैक का दो दिवसीय ‘ईकॉन 2026’ संपन्न
Next सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

Related Stories

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026

R. O. NO. 14159/ 141

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • जब-जब लोकतंत्र पर संकट आएगा, भाजपा का कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर लड़ेगा: बृजमोहन अग्रवाल

You may have missed

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम

November 6, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती

November 6, 2026
भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा कार्यकर्ता सिपाही की तरह मैदान में, कोई देश को कमजोर और झुका नहीं सकता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

November 5, 2026
रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर जिले की “लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ” पदयात्रा एवं विशाल रैली सम्पन्न

November 5, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.