Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 300 ड्रोन्स के शानदार शो और भव्य ‘अवॉर्ड्स नाइट’ के साथ ईमैक का दो दिवसीय ‘ईकॉन 2026’ संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

300 ड्रोन्स के शानदार शो और भव्य ‘अवॉर्ड्स नाइट’ के साथ ईमैक का दो दिवसीय ‘ईकॉन 2026’ संपन्न

Abhinesh Pandey September 19, 2026

* _ईमा (EEMA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक चौधरी ने समापन सत्र में दिया मुख्य वक्तव्य_

* _छत्तीसगढ़ शासन के वृहद आयोजनों पर विशेष केस स्टडी प्रस्तुत की गई, प्रदान किए गए चार ‘सिग्नेचर अवॉर्ड्स’_

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर: इवेंट एंड एंटरटेनमेंट मैनेजमेंट एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (ईमैक – EEMAC) द्वारा ‘द वाहे – बैंक्वेट एंड रिसॉर्ट्स’, रायपुर में आयोजित दो दिवसीय राज्य-स्तरीय महाकुंभ ‘ईकॉन 2026’ ( इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव 2026) का शनिवार को भव्य समापन हुआ। दूसरे दिन दिनभर चले वैचारिक मंथन, अलग-अलग सेशंस और शाम को 300 ड्रोन्स के शानदार शो ने राष्ट्रीय और स्थानीय इवेंट उद्योग जगत के लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

*साउंड हीलिंग से शुरुआत और केस स्टडी पर चर्चा*

कॉन्क्लेव के दूसरे दिन (19 सितम्बर) की शुरुआत सुबह 6:30 बजे साउंड हीलिंग सेशन और नेटवर्किंग के साथ हुई। इसके पश्चात् विभिन्न तकनीकी और वैचारिक सत्रों का आयोजन हुआ, जिसमें स्पॉंसर्स का सम्मान भी किया गया। दोपहर के सत्र में विशेष रूप से “छत्तीसगढ़ शासन के वृहद आयोजनों” पर एक केस स्टडी प्रस्तुत की गई, जिसमें राज्य के बड़े इवेंट्स के सक्सेसफुल मैनेजमेंट और स्थानीय भागीदारी पर विस्तार से चर्चा हुई।

*ड्रोन शो और राष्ट्रीय प्रतिनिधियों के साथ राउंड टेबल*

शाम को कॉन्क्लेव के मुख्य लॉन में 300 ड्रोन्स का एक भव्य शो आयोजित किया गया। इसके पश्चात आयोजन स्थल के कक्ष क्र. 25 में ईमा (EEMA) और ईमैक (EEMAC) के प्रतिनिधियों के बीच उद्योग के विकास पर एक महत्वपूर्ण राउंड टेबल बैठक हुई। इस बैठक में ईमा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक चौधरी, ईमैक के अध्यक्ष श्री नवल तिवारी, ईमा के महासचिव श्री विनोद जनार्दन, कोषाध्यक्ष श्री विपुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष (वेस्ट) श्री हर्षल कोठारी, ईमैक के संयुक्त सचिव श्री आकाश मित्तल, श्रीमती सिरीशा गोर्टी और ईकॉन ’26 के आयोजन समिति अध्यक्ष श्री भावार्थ वारेतवार शामिल हुए।

*दीपक चौधरी का उद्बोधन और सिग्नेचर अवॉर्ड्स*

मुख्य सभागार में आयोजित समापन सत्र में ईमैक के अध्यक्ष श्री नवल तिवारी ने स्वागत उद्बोधन दिया। समारोह में ईमा (EEMA) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक चौधरी ने अपना मुख्य वक्तव्य (कीनोट) प्रस्तुत किया तथा इवेंट जगत के भविष्य और छत्तीसगढ़ की संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उद्योग में विशिष्ट योगदान के लिए चार ‘ईमैक सिग्नेचर अवॉर्ड’ प्रदान किए गए। समापन सत्र का आभार प्रदर्शन ईमैक बिलासपुर चैप्टर के संयोजक श्री शिवम शुक्ला द्वारा किया गया।

दो दिवसीय इस ऐतिहासिक कॉन्क्लेव का शानदार समापन ‘अवॉर्ड नाइट – 3’ और मुख्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों (हैडलाइन एक्ट्स) के साथ हुआ।

Post navigation

Previous जनता सिर्फ टैक्स देने के लिए नहीं, बेहतर नागरिक सुविधाएं देना भी निगम की जिम्मेदारी : महापौर
Next सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और   गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश

Related Stories

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप

September 19, 2026
मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने

September 19, 2026
सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

September 19, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने
  • सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना
  • सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और   गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश
  • 300 ड्रोन्स के शानदार शो और भव्य ‘अवॉर्ड्स नाइट’ के साथ ईमैक का दो दिवसीय ‘ईकॉन 2026’ संपन्न

You may have missed

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : वन मंत्री श्री कश्यप

September 19, 2026
मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मजदूरी से रेशम पालन तक: ललित ने टसर कोसा से संवारे परिवार के सपने

September 19, 2026
सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा और सुशासन की पहल से खत्म हुई टपकती छत की चिंता, हरीप्रसाद को मिला अपने सपनों का पक्का आशियाना

September 19, 2026
सेवा संकल्प अभियान : ‘सेवा संकल्प अभियान’ में बच्चों ने भरी सपनों की उड़ान, बालोद के विद्यार्थियों ने चित्रकला के जरिए दिया स्वच्छता और   गीले-सूखे कचरा प्रबंधन का सशक्त संदेश

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.