Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सेवा संकल्प अभियान : पीएम विश्वकर्मा योजना से संवर रही शिल्पकारों की जिंदगी, मोहन लाल कुंभकार ने बनाए 03 हजार दीये
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान : पीएम विश्वकर्मा योजना से संवर रही शिल्पकारों की जिंदगी, मोहन लाल कुंभकार ने बनाए 03 हजार दीये

Abhinesh Pandey September 16, 2026

17 सितंबर को ’आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 16 सितंबर 2026

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ’पीएम विश्वकर्मा योजना’ पारंपरिक शिल्पकारों और कारीगरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। बालोद जिले के ग्राम ओरमा के कुम्हार श्री मोहन लाल कुंभकार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जिन्होंने योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने पारंपरिक हुनर को नया संबल दिया है।

श्री मोहन लाल अपने हाथों में मिट्टी के सुंदर नक्काशीदार दीये दिखाते हुए बताते हैं कि उन्होंने इस अवसर के लिए अल्प अवधि में ही लगभग 03 हजार विशेष दीये तैयार किए हैं।

’17 सितंबर को जलाएं आशीर्वाद का दीया’

श्री मोहन लाल ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ’17 सितंबर को ’आशीर्वाद का दीया’ अवश्य जलाएं। मैं भी अपने घर में दीया जला रहा हूं और आप सब भी जलाएं। जब मेरे बनाए हुए यह दीये जगमगाएंगे, तो मुझे बड़ी खुशी होगी।

योजना से मिला आर्थिक सहयोग और नई दिशा

माटीकला शिल्पकार श्री मोहन लाल ने बताया कि ’पीएम विश्वकर्मा योजना’ के तहत उन्हें दी गई ट्रेनिंग से उनके हुनर में निखार आया है। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना सहित अन्य छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है और ’पीएम विश्वकर्मा योजना’ के माध्यम से मिले सहयोग से उनकी आर्थिक स्थिति जहाँ मजबूत हुई है वहीं उन्हें आजीविका का बेहतर साधन मिला है। उन्होंने पारंपरिक कारीगरों और विश्वकर्मा समुदाय के उत्थान के लिए योजना शुरू करने पर मुक्तकंठ से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

Post navigation

Previous श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में दशलक्षण महापर्व का भव्य शुभारंभ, मुनि श्री आगम सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया ‘उत्तम क्षमा’ धर्म
Next जेके फाउंडेशन के तीज महोत्सव में बिखरे संस्कृति व नारी शक्ति के रंग, पूजा तीज क्वीन

Related Stories

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ

September 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.