Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

Abhinesh Pandey September 6, 2026

600 से अधिक सामाजिक बंधुओं ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

रायपुर। कृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर यादव ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ, रायपुर राज द्वारा भव्य एवं आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में 600 से अधिक सामाजिक बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रदेश सहित 17 राज से सामाजिक बंधु विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व समाज के आराध्य देव भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया।

शोभायात्रा का शुभारंभ रायपुर राज महादेव घाट मुख्यालय से हुआ। समाजजनों द्वारा खारून नदी से पवित्र जल लिया गया। इसके पश्चात शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए राम मूर्ति पहुंची और वहां से वापस हटकेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर खारून नदी से लाए गए पवित्र जल से भगवान हटकेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त कर शोभायात्रा का विधिवत समापन हुआ।

शोभायात्रा में ठेठवार समाज के अखाड़ा दल द्वारा शौर्य एवं साहस का शानदार प्रदर्शन किया गया। अखाड़ा प्रदर्शन ने उपस्थित समाजजनों एवं नागरिकों में उत्साह और रोमांच भर दिया।

वहीं आकर्षक बग्गी में बाल रूप में सजे राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी सभी के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। बाल स्वरूप में राधा-कृष्ण की मनमोहक छवि ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

नारी शक्ति की गरिमामयी सहभागिता

शोभायात्रा में नारी शक्ति की विशेष सहभागिता ने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया। समाज की महिलाओं द्वारा सिर पर सुसज्जित मंगल कलश धारण कर शोभायात्रा में सहभागिता की गई। पारंपरिक वेशभूषा में कलश धारण किए महिलाओं की यह गरिमामयी एवं संस्कारमयी प्रस्तुति पूरे शोभायात्रा मार्ग में सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही।

नारी शक्ति द्वारा मंगल कलश धारण करना समाज की आस्था, संस्कार, परंपरा, मातृशक्ति और सामाजिक एकजुटता का सशक्त संदेश देता नजर आया। महिलाओं की इस श्रद्धापूर्ण सहभागिता की उपस्थित समाजजनों एवं नागरिकों ने विशेष रूप से प्रशंसा की।

शोभायात्रा में उपस्थित सामाजिक बंधुओं द्वारा पीले वस्त्र धारण किए गए, जिससे पूरी शोभायात्रा भक्ति, उमंग और एकरूपता के रंग में रंगी नजर आई। पीले परिधानों में सजे समाजजनों की सामूहिक उपस्थिति ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया।

दही-मटकी फोड़ एवं पारंपरिक दोहों से गूंजा शहर

शोभायात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर दही-मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किए गए। अनेक स्थानों पर सामाजिक एवं धार्मिक मंचों द्वारा शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान समाजजनों द्वारा पारंपरिक दोहे एवं भजन प्रस्तुत किए गए। “चित्रकूट के घाट में…”, “रंग में मतव रंगीला…”, “राम नाम की लूट…” जैसे पारंपरिक दोहों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह “जय श्री कृष्ण”, “राधे-राधे” सहित विभिन्न जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।

प्रसाद एवं भोजन व्यवस्था

आयोजन के समापन अवसर पर उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। सभी ने प्रेम एवं श्रद्धा के साथ प्रसाद ग्रहण किया तथा सामूहिक भोजन में सहभागिता की।

यादव ठेठवार समाज युवा प्रकोष्ठ, रायपुर राज द्वारा आयोजित यह भव्य शोभायात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, नारी शक्ति, युवा ऊर्जा, संस्कृति एवं परंपरा का सुंदर संगम रही। 600 से अधिक समाजजनों की सहभागिता ने आयोजन को भव्य एवं यादगार बना दिया।

Post navigation

Previous कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
Next छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता की सुगबुगाहट तेज़: दुर्ग संभाग से शुरू होगा जन-संवाद

Related Stories

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026
आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

September 8, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
  • सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास
  • दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी शंभू बारी के परिवार का सहारा

You may have missed

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026
आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

September 8, 2026
सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सपनों का आशियाना बना प्रधानमंत्री आवास

September 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.