Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

Abhinesh Pandey August 17, 2026

कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत

शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव पर मिली स्वीकृत

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 17 अगस्त 2026

 

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन के सशक्त नेतृत्व में कोरबा नगर में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के संकल्प के साथ जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 31 विभिन्न विकास कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। स्वीकृत कार्यों के तहत नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण सहित आवश्यक मूलभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों से वार्डों एवं मोहल्लों में आवागमन सुगम होने के साथ ही बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

मंत्री श्री देवांगन द्वारा कोरबा शहर के बड़े विकास कार्यों के साथ-साथ वार्डों और मोहल्लों में नागरिकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सड़क, नाली एवं अन्य अधोसंरचना संबंधी कार्यों के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डीएमएफ मद से 31 कार्यों के लिए 5.44 करोड़ रुपये की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि हाल ही में 15वें वित्त मद से कोरबा नगर निगम क्षेत्र में अधोसंरचना के 100 कार्यों के लिए 25.95 करोड़ रुपये, पेयजल से संबंधित 15 कार्यों के लिए 7.52 करोड़ रुपये तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों के लिए 1.79 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है।

मंत्री श्री देवांगन ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाएं, ताकि नागरिकों को इन विकास कार्यों का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

इन विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

वार्ड क्रमांक 05, लवली केयर स्कूल से काली मंदिर चौक तक एवं संजय जायसवाल के घर के सामने स्थित नाला निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत संजय नगर में फल वाला मिश्रा जी घर से लेकर टावर तक सीसी रोड व ढक्कन नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 08, मोती सागर पारा गायत्री विहार बस्ती में सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत वायरलेस ऑफिस सुशील दास, बिर्जेश, कुलदीप यादव गली में सीसी रोड पर नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 10 अंतर्गत इमली डुग्गू मनबोध टांडे घर से राहुल शुक्ला के घर तक सीसी रोड बनने वाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 12 अंतर्गत नई बस्ती में रानी धनराज कुमार विश्वास केंद्र से साजन अग्रवाल घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक सात अंतर्गत मांझी मोहल्ला में जरीफ अहमद घर से अजलू घर तक व शिव मंदिर से अजय सहिस घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 19.50 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 14 अंतर्गत एलआईजी 51 से अटल आवास नवधा पंडाल तक व एमआईजी 25 से एमआईजी 41 तक सीसी रोड व अटल आवास अन्नपूर्णा श्वास घर से नाली तक नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 15 अंतर्गत झरनापारा से उप स्वास्थ्य केंद्र तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत डीएम रोड तुलसी मार्ग में आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 12 लाख, वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस अंतर्गत झोपड़ी पारा राम मंदिर गली एवं मंच गली में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख शामिल है।

इसी तरह वार्ड क्रमांक 16 पंप हाउस झोपड़ी पारा सामुदायिक भवन से साइफन तक नाला निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत सराईपारा बस्ती व अन्य विभिन्न स्थानों में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 17 ढोढ़ीपारा भैसखटाल में सोनी घर से विजय साहू घर तक एवं कोटवार से सुकृत सहिस घर तक एवं राम अवतार घर से केनाल तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक तीन अंतर्गत तुलसी नगर हनुमान मंदिर से मदरसा होते हुए चौहान मोहल्ला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 65 भेरोताल प्रेम नगर मेन रोड से सामुदायिक भवन से पप्पू पटेल घर तक एवं वेद प्रकाश पटेल घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 53 अंतर्गत गोपालपुर मेन रोड भारिया ढाबा से लेकर राजकुमार सोनिकर घर तक सीसी रोड निर्माण लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत पाइपलाइन सिदार निवास से युगल किशोर के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 49 अंतर्गत राजीव नगर नसीम खान घर से रमेश राठौड़ घर तक एवं सतनाम चौक के पास सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 54 अंतर्गत सेमी पाली हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत कार्तिक राम केवट घर से पटेल घर तक भगत राम घर से तेजराम घर तक अंडरग्राउंड नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 67 अंतर्गत बलगी रामायण केवट घर से शासकीय मिडिल स्कूल बलगीखार तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 42 बालको देहानपारा अंतर्गत शिव मंदिर से राजरखन द्विवेदी घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 43 बालको आजाद नगर असगर राइनघर से श्मशान घाट देव श्रीवास घर से बरगद पेड़ के आगे नाला तक सीसी रोड एवं कलवर्ट निर्माण एवं मानकी बाई घर से नाला तक नाली व कलवर्ट निर्माण एवं राम मंदिर इंदिरा नगर आंगनवाड़ी तक सीसी रोड निर्माण कार्य 30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 47 रुमगड़ा अगरिया घर से अगर दास घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 39, बालको निखिल मित्तल घर से रोहित घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 15 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 40 बालको पाड़ीमार इंदिरा मार्केट मेनरोड से शिव चंद्रा घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 36 रामपुर अंतर्गत सतनाम नगर बस्ती में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 20 पत्थर्रीपारा बंटी साहू के घर से पुष्पेंद्र साहू घर तक वह मंदाकिनी साहू के घर से तालाब तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य 25 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 24 अंतर्गत खपराभठा अंजू श्रीवास घर से राम प्रसाद घर तक सीसी रोड नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 35 खरमोरा रुद्रनगर में सत्यनारायण यादव घर से बजरंग पटेल घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य लागत 20 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 64 इमली छापर मोदी मोहल्ला ट्रांसफार्मर के पास से संतोष कौशिक घर तक नाली निर्माण कार्य लागत 5 लाख रूपए शामिल है।

Post navigation

Previous विशेष लेख : औद्योगिक निवेश से रोजगार का नया आधार बन रहा नवा रायपुर अटल नगर
Next मानव-हाथी सह-अस्तित्व की दिशा में जशपुर की अभिनव पहल ‘गजरथ यात्रा’ को मिली नई पहचान

Related Stories

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026
विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

August 18, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
  • छत्तीसगढ़ में ‘हरेली बर्ड फेस्टिवल 2026’ का सफल समापन

You may have missed

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

August 18, 2026
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 18, 2026
विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू

August 18, 2026
बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश

August 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.